Hanuman Chalisa

क्या राहुल की चुनौती स्वीकारने की हिम्मत करेंगे मोदी...

Webdunia
मंगलवार, 24 अप्रैल 2018 (14:23 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर संसद में खड़े होने से घबराने का आरोप लगाए जाने के एक दिन बाद मंगलवार को पार्टी ने यह सवाल पूछते हुए एक ऑनलाइन पोल शुरू किया कि क्या मोदी राहुल के 15 मिनट के भाषण वाली चनौती को स्वीकार करने की हिम्मत जुटा पाएंगे।
 
दरअसल, सोमवार को 'संविधान बचाओ' अभियान की शुरुआत के मौके पर राहुल ने प्रधानमंत्री मोदी पर 'संसद में खड़े होने से घबराने' का आरोप लगाते हुए कहा था कि अगर संसद में उनका 15 मिनट का भाषण करा दिया गया तो वह 'बैंकिंग घोटाले' और 'राफेल घोटाले' को लेकर सरकार को इस कदर घेरेंगे कि मोदी वहां खड़े नहीं रह पाएंगे।
 
पार्टी अध्यक्ष की इस चुनौती के एक दिन बाद कांग्रेस ने आज अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ऑनलाइन पोल के लिए यह सवाल पोस्ट किया कि क्या प्रधानमंत्री मोदी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की 15 मिनट की चर्चा की चुनौती स्वीकार करने की हिम्मत जुटा पाएंगे?
 
कांग्रेस के मुताबिक उसके इस सवाल पर यूजर्स 24 घंटे के भीतर 'हां या नहीं' के तौर पर जवाब दे सकते हैं। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी-मेलोनी की मुलाकात और भारत-इटली की स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, जानें किन-किन समझौतों पर बनी सहमति

डॉलर के मुकाबले सबसे नीचे स्तर पर भारतीय रुपया, पाकिस्तानी करेंसी से कितना मजबूत, क्यों बढ़ रही है चिंता

फेसबुक पर महाराणा प्रताप के बारे में अभ्रदता करने पर भड़के हिंदू संगठन, एफआईआर कर गिरफ्तारी की मांग की

ट्विशा शर्मा मौत मामले की होगी CBI जांच !,सीएम से मिले परिजन, मोहन यादव ने दिया पूरी मदद का भरोसा

'निकोटीन पाउच' के जाल में फंस रहे युवा व किशोर, WHO ने जारी किया बड़ा अलर्ट

सभी देखें

नवीनतम

ईंधन बचत का अनोखा संदेश, ई-रिक्शा से कैबिनेट बैठक में पहुंचे मंत्री पंवार और टेटवाल

59 साल बाद तमिलनाडु की सत्ता में कांग्रेस की वापसी, 2 विधायक लेंगे विजय कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ

India-Italy Partnership : PM मोदी-मेलोनी की मुलाकात और भारत-इटली की स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, जानें किन-किन समझौतों पर बनी सहमति

Indian Rupee Crisis: डॉलर के मुकाबले सबसे नीचे स्तर पर भारतीय रुपया, पाकिस्तानी करेंसी से कितना मजबूत, क्यों बढ़ रही है चिंता

योगी सरकार ने पेंशन राशि 2500 से बढ़ाकर 3000 रुपए प्रतिमाह की

अगला लेख