क्या केजरीवाल को गिरफ्तार करना चाहती है मोदी सरकार, ED नोटिस पर सियासी घमासान

Webdunia
बुधवार, 3 जनवरी 2024 (12:01 IST)

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब नीति घोटाला मामले में नोटिस पर दिल्ली में सियासी घमासान मच गया। आप नेता सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि क्या मोदी सरकार केजरीवाल को गिरफ्तार करना चाहती है?

 
केजरीवाल दिल्ली आबकारी नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा जारी तीसरे समन पर बुधवार को भी पेश नहीं हुए और उन्होंने लिखित जवाब भेजकर नोटिस को अवैध बताया।
 
दिल्ली के मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता सौरभ भारद्वाज ने बुधवार को मोदी सरकार पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लोकसभा चुनाव में प्रचार करने से रोकने के लिए उन्हें गिरफ्तार करने की साजिश रचने का आरोप लगाया।
 
एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भारद्वाज ने प्रवर्तन निदेशालय के समन के समय पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि ईडी ने अब तक यह जवाब नहीं दिया है कि उन्हें (केजरीवाल को) गवाह या आरोपी के तौर पर, किस हैसियत से बुलाया जा रहा है। आबकारी नीति का पूरा मामला राजनीतिक है और यह केजरीवाल को लोकसभा चुनाव में प्रचार करने से रोकने का एक प्रयास है। भाजपा के नेतृत्व वाले केंद्र ने उन्हें गिरफ्तार कराने की साजिश रची है।
 
भारद्वाज ने कहा कि करीब एक साल से जेल में बंद दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया देर-सबेर निर्दोष साबित होंगे।
 
इस बीच दिल्ली भाजपा ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि जांच से वही भागता है जिसने गुनाह किया हो। अरविंद केजरीवाल तुम कितना भी भाग लो, AAP के भ्रष्टाचार का अंत जल्द होगा। साथ में एक पोस्टर भी शेयर किया जिसमें सवाल किया गया कि जांच से क्यों डर रहे हो केजरीवाल जी? 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सूर्या, क्या शानदार कैच, टीम इंडिया के T20 World Cup चैंपियन बनने पर क्या बोले राहुल गांधी

T20 World Cup 2024 : विराट कोहली ने लिया संन्यास, भावुक हुए फैन्स

17 साल बाद भारत बना फिर बना T20I का शहंशाह, हार के मुंह से जीत छीनी दक्षिण अफ्रीका से

हमारी टीम टी20 विश्व कप शानदार अंदाज में घर लाई, PM मोदी ने Video संदेश में दी बधाई

NEET UG Exam पेपर लीक मामले में CBI की गुजरात में छापेमारी, झारखंड में पत्रकार गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

सूर्या, क्या शानदार कैच, टीम इंडिया के T20 World Cup चैंपियन बनने पर क्या बोले राहुल गांधी

हमारी टीम टी20 विश्व कप शानदार अंदाज में घर लाई, PM मोदी ने Video संदेश में दी बधाई

सूखी गंगा में नाव की तरह बह गई कारें, मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Noida में फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, मणिपुर और नागालैंड के 33 महिलाएं समेत 73 लोग गिरफ्तार

AAP ने केजरीवाल की रिहाई को लेकर BJP मुख्यालय के सामने किया प्रदर्शन

अगला लेख
More