भारत जोड़ो यात्रा की लोकप्रियता से क्या कांग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंचेंगे राहुल गांधी?

विकास सिंह
सोमवार, 19 सितम्बर 2022 (16:00 IST)
भारत जोड़ो यात्रा से क्या राहुल गांधी की लोकप्रियता बढ़ रही है? क्या राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे? क्या राहुल गांधी को फिर से कांग्रेस पार्टी की कमान संभालनी चाहिए? यह कुछ ऐसे सवाल है जिस पर अब बहस तेज हो गई है। तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरु हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज 12वां दिन है और राहुल गांधी इन दिनों केरल में पदयात्रा कर रहे है। केरल में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। यात्रा के 12वें दिन आज राहुल गांधी ने केरल में मछुआरों और स्थानीय लोगों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को जाना। इस दौरान राहुल गांधी केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर दिखाई दिए।    
 
राहुल गांधी की 150 दिन की भारत जोड़ो यात्रा को कांग्रेस की 2024 लोकसभा चुनाव की जमीन तैयार करने के नजरिए से देखा जा रहा है। चुनाव दर चुनाव खराब प्रदर्शन के दौर से गुजर रही कांग्रेस को भारत जोड़ो यात्रा से एक संजीवनी मिलने की उम्मीद है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस में अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रकिया अब शुरु होने जा रही है। तय कार्यक्रम के मुताबिक 23 सितंबर से कांग्रेस में अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरु होगी।  

वहीं अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरु होने से पहले एक बार फिर राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की मांग तेज हो गई है। कांग्रेस शासित राज्य छत्तीसगढ़, राजस्थान सहित गुजरात, बिहार और तमिलनाडु की प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राहुल गांधी को पार्टी की कमान सौंपने का प्रस्ताव पास किया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राहुल गांधी फिर से कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए और इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रस्ताव पास करके निर्वाचन अधिकारी के पास भेजा है। 
वहीं कांग्रेस के एक अन्य वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने भी राहुल गांधी को फिर से अध्यक्ष बनाने जाने की वकालत की। पी. चिदंबरम ने कहा कि राहुल गांधी फिलहाल पार्टी की कमान फिर से संभालने को तैयार नहीं हैं, लेकिन वह अपना मन बदल सकते हैं। हलांकि पी चिदंबरम ने यह भी कहा कि राहुल गांधी अध्यक्ष बने या न बनें, पार्टी में उनका हमेशा महत्वपूर्ण स्थान बना रहेगा।  
 
इस बीच भारत जोड़ो यात्रा को लेकर हाल में आए एक सर्वे में दावा किया गया है कि भारत जोड़ो यात्रा से राहुल गांधी का कद बढ़ा है और राहुल गांधी की लोकप्रियता में इजाफा हुआ है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अभी केरल में है और सर्वे भी तमिलनाडु और केरल के लोगों से राहुल गांधी के बारे में राय पूछी गई थी।  

वहीं पिछले दिनों जब राहुल गांधी से यह सवाल पूछा गया था कि क्या वह कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ेंगे तब राहुल गांधी ने कहा था कि मैंने अपना मन बना लिया है और मैं काफी स्पष्ट हूं। मैं अध्यक्ष बनूंगा या नहीं यह उस दिन सामने आ जाएगा, जब पार्टी के चुनाव होंगे। कृपया उस दिन तक इंतजार करें।  

अध्यक्ष के दावेदार शशि थरूर सोनिया गांधी से मिले- कांग्रेस में एक गुट जहां राहुल गांधी को पार्टी का अध्यक्ष बनाने जाने की मुहिम में जुटा हुआ है तो दूसरी ओर कांग्रेस में लंबे से संगठनात्मक ढांचे में सुधार का बिगुल बजाने वाले नेता शशि थरूर ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। शशि थरूर और सोनिया गांधी के बीच किन मुद्दों पर बात हुई यह पूरी तरह साफ नहीं पाया है लेकिन शशि थरूर ने सोशल मीडिया पर चलाए जा रहे एक ऑनलाइन कैंपेन का समर्थन कर उदयपुर संकल्प को पूरा करने की मांग की है।  

कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ने की तैयारी में थरूर?-शशि थरूर के कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ने की अटकलें काफी तेज है, इतना ही नहीं शशि थरूर ने खुद भी चुनाव लड़ने के संकेत दिए है। तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बयानों से लगातार इस बात के संकेत मिल रहे है कि वो कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ेंगे। शशि थरूर कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव से पहले मतदाता सूची सार्वजनिक करने की मांग भी कर चुके है। 

पिछले दिनों शशि थरूर ने अपने एक लेख में कहा कि “कांग्रेस में एक नए अध्यक्ष का चुनाव करना पुनरुद्धार की ओर एक शुरुआत है, जिसकी कांग्रेस को सख्त जरूरत है। मैं उम्मीद करता हूं कि चुनाव के लिए कई उम्मीदवार सामने आएंगे। उन्होंने आगे लिखा कि पार्टी को पूरी तरह से पुनर्जीवित करने की जरूरत है लेकिन नेतृत्व के जिस पद को तत्काल भरने की जरूरत है वह स्वाभाविक रूप से कांग्रेस अध्यक्ष का पद है”। शशि थरूर ने आगे कहा कि उनकी जानकारी में कांग्रेस से 2 से 3 लोग अध्यक्ष का चुनाव लड़ने पर विचार कर रहे है, जो पार्टी के लिए अच्छा है। चुनाव लड़ने की अटकलों की बीच शशि थरूर स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की बात कर चुके है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ओपन मैरिज, सेक्‍स की डिमांड, वेश्‍यावृत्ति और अफेयर, ऐसी है 1.3 बिलियन डॉलर के इस हाईप्रोफाइल केस की कहानी

कौन हैं पूर्व IPS शिवदीप लांडे, बिहार में बनाई नई राजनीतिक पार्टी

TMC MPs Clash : रोती नजर आईं महुआ मोइत्रा, गुस्से में ममता बनर्जी, TMC सांसदों की लड़ाई की पूरी कहानी

देशभर में लागू हुआ Waqf कानून, पश्चिम बंगाल में हिंसा, पथराव और आगजनी, पुलिस ने छोड़ी आंसूगैस, लाठीचार्ज

EPFO में खुद जनरेट कर सकते हैं UAN, सरकार की नई सुविधा, बस करना होगा यह काम

सभी देखें

नवीनतम

कौन हैं मियावाकी तकनीक से 150 जंगल उगाने वाले ‘हरित योद्धा’ डॉ. आर.के. नायर, आनंद महिंद्रा भी हुए मुरीद!.

ममता बनर्जी बोलीं, बंगाल में लागू नहीं होगा वक्फ कानून

पीडीपी कार्यकर्ताओं से उलझे आप विधायक मेहराज मलिक, फिर भाजपा MLA ने पीटा

वाराणसी में युवती से अलग अलग होटलों में गैंगरेप, 23 में से 9 आरोपी गिरफ्तार

ट्रम्प के 104% टैरिफ वार पर चीन का पलटवार, ट्रम्प टीम में भी फूट पड़ी, आर्थिक महायुद्ध से मंदी का साया गहराया

अगला लेख