महिला का अपहरण कर मांगी फिरौती, पति नहीं दे सका रुपए तो यूपी के जंगल में किया गैंगरेप

Webdunia
रविवार, 22 मई 2022 (14:22 IST)
भरतपुर में 4 बच्चों की एक मां के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला के साथ उत्तर प्रदेश के खुर्जा में स्थित एक जंगल में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने इस महिला को बंधक बना लिया था। महिला के परिजनों से फिरौती मांगी गई थी। रकम नहीं मिलने पर महिला के साथ गैंगरप की घटना को अंजाम दिया गया है।

बताया जा रहा है कि यूपी के रहने वाले तीन बदमाशों ने महिला का अपहरण किया था। बदमाशों ने महिला के पति से 5 लाख रुपये की डिमांड की थी। किसी तरह यह महिला बदमाशों के चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची थी और उसने अपने परिजनों को पूरी बात बताई थी।

बताया जा रहा है कि महिला अपनी साथी महिला के साथ 6 मई को बाजार में खरीदारी करने आई थी। तभी उत्तर प्रदेश नंबर की एक जीप वहां पहुंची और उसमें बैठे लोग पीड़िता का अपहरण कर उसे ले गए।

जब पीड़िता बदमाशों के कब्जे से फरार होकर घर पहुंची तो उसने पुलिस से संपर्क किया मगर उसकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। बाद में महिला ने कोर्ट के जरिये थाने में तीनों बदमाश युसूफ,रविंद्र शर्मा और शैलेन्द्र जाटव के खिलाफ अपहरण,फिरौती की मांग और सामूहिक दुष्कर्म की धारा के अंतर्गत शिकायत दर्ज कराई है।

महिला ने बताया है, 'मुझे बंधक बनाकर रखा और मेरे पति को फ़ोन कर 5 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। उनको फिरौती नहीं मिली तो उन्होंने मेरे साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। तीसरे दिन मैं उनके चंगुल से भागकर घर पहुंची और कोर्ट के जरिये पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।'

जांच अधिकारी सतीश वर्मा ने बताया की एक महिला ने तीन बदमाशों के खिलाफ अपहरण,फिरौती और सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराया है जिसकी जांच की जा रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राजनाथ सिंह ने बताया दिल्ली सरकार क्‍यों नहीं लेती केंद्रीय सहायता

चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा, झुग्गीवासियों को मताधिकार से वंचित करने की रची जा रही साजिश

बदबूदार पानी को लेकर राहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल को दी यह चुनौती...

मिल्कीपुर में सपा पर बरसे CM योगी, बोले- सनातन विरोधी है पार्टी, उसे गाजी और पाजी प्यारे हैं

बजट में मनरेगा को मिली कितनी राशि, क्या है कांग्रेस की नाराजगी की वजह?

सभी देखें

नवीनतम

लोगों की ओर से, लोगों के लिए है यह बजट : निर्मला सीतारमण

बदबूदार पानी को लेकर राहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल को दी यह चुनौती...

मोदी 'झूठों के सरदार', तो झूठ बोलने में केजरीवाल उनके 'बाप' हैं : मल्लिकार्जुन खरगे

प्रधानमंत्री मोदी के पूर्व वर्षों के प्रयासों से जापान यात्रा बनी सफल : मोहन यादव

IND vs ENG T20 : अभिषेक का रिकॉर्ड शतक, भारत ने 4-1 से जीती श्रृंखला, इंग्लैंड को 150 रनों से हराया

अगला लेख