Hathras case : प्रियंका गांधी से धक्कामुक्की पर महिला आयोग ने UP पुलिस से मांगा जवाब

Webdunia
सोमवार, 5 अक्टूबर 2020 (20:14 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय महिला आयोग ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ धक्कामुक्की को लेकर उतर प्रदेश पुलिस से जवाब मांगा है। महिला आयोग ने कहा कि इस तरह का असंवेदनशील व्यवहार पूरी तरह अस्वीकार्य है।

आयोग ने ट्वीट किया, राष्ट्रीय महिला आयोग प्रियंका गांधी के हाथरस जाते समय पुलिस द्वारा उनके साथ की गई धक्कामुक्की की निंदा करता है। इस तरह का असंवेदनशील व्यवहार पूरी तरह अस्वीकार्य है। उसने कहा, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक से जल्द से जल्द जवाब मांगा है।

आयोग के अनुसार, पत्र की एक प्रति गौतमबुद्ध नगर के जिला अधिकारी और पुलिस उपायुक्त को भेजी गई है।गौरतलब है कि प्रियंका गांधी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के अन्य नेताओं के साथ शनिवार दोपहर उस दलित युवती के परिवार से मिलने हाथरस जा रही थीं, जिसकी कथित रूप से सामूहिक बलात्कार एवं हमले के बाद मौत हो गई थी।
प्रियंका जब वहां जा रही थीं तो दिल्ली-उत्‍तर प्रदेश सीमा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई। इस दौरान हेलमेट पहने हुए एक पुलिसकर्मी ने डीएनडी टोल प्लाजा पर प्रियंका को रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने कांग्रेस महासचिव के परिधान पकड़कर उन्हें रोका।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

CM सिद्धारमैया ने बताई अपनी प्रेम कहानी, क्या उन्हें मिल पाया अपना प्यार?

गर्मी ने बढ़ाया पानी का संकट, जलाशयों के जल स्तर में भारी गिरावट

मैं ठीक हूं, बुद्धि का इस्तेमाल करें भाजपा नेता : नवीन पटनायक

गोलगप्पों के लिए खूनी खेल, घर की छत से चली ताबड़तोड़ गोलियां, वीडियो हुआ वायरल

Porsche car accident Pune: सबूत छिपाने की कोशिश, आरोपी का पिता न्यायिक हिरासत में

मंदिर-मस्जिद में लाउडस्पीकर के अनियंत्रित उपयोग पर हो सख्ती, CM मोहन यादव के निर्देश, खुले में मांस बिक्री वालों पर करे कार्रवाई

चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य, उत्तराखंड सरकार ने जारी किया रजिस्ट्रेशन ऐप

मैं ठीक हूं, बुद्धि का इस्तेमाल करें भाजपा नेता : नवीन पटनायक

गर्मी ने बढ़ाया पानी का संकट, जलाशयों के जल स्तर में भारी गिरावट

गुजरात : तेज रफ्तार कार ने ली शख्‍स की जान, क्रुद्ध ग्रामीणों ने हाइवे किया जाम

अगला लेख