rashifal-2026

राज्यसभा में बहुमत से पास हुआ महिला आरक्षण बिल

Webdunia
शुक्रवार, 22 सितम्बर 2023 (00:15 IST)
Women's Reservation Bill : लोकसभा के बाद अब महिला आरक्षण बिल राज्‍यसभा में भी पास हो गया। राज्‍यसभा में यह बिल पूर्ण बहुमत से पास हो गया यानी इसके विरोध में एक भी वोट नहीं पड़ा। बिल के समर्थन में पूरे 215 वोट मिले।

राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2 दिन से महत्वपूर्ण विधेयक पर चर्चा हो रही थी। दोनों सदन में 132 सदस्यों ने बहुत ही सार्थक चर्चा की है। सभी राजनीतिक दलों ने बड़ी अहम भूमिका निभाई है। नारी शक्ति को विशेष सम्मान मिला है।

बिल के खिलाफ किसी ने वोट नहीं दिया। हाउस में मौजूद सभी 215 सांसदों ने बिल का समर्थन किया। अब यह बिल राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा। उनकी मंजूरी मिलते ही यह कानून बन जाएगा। यह बिल लोकसभा में बुधवार को पास हुआ था। प्रक्रिया पूरी होने के बाद महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में 33 फीसदी आरक्षण मिलेगा।

प्रधानमंत्री मोदी बोले- देश की नारी शक्ति को नई ऊर्जा प्रदान करेगा महिला आरक्षण विधेयक : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा एवं राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण देने के प्रावधान वाले विधेयक को देश की नारी शक्ति को नई ऊर्जा देने वाला करार देते हुए गुरुवार को कहा कि इससे महिलाएं राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए नेतृत्व के साथ आगे आएंगी।
 
मोदी ने राज्यसभा में ‘संविधान (128वां संशोधन) विधेयक, 2023’ पर चर्चा के अंत में यह बात कही। उन्होंने कहा कि चर्चा में भाग लेते हुए दो दिन से (संसद में) इस महत्वपूर्ण विधेयक पर चर्चा हो रही है और करीब 132 सदस्यों ने दोनों सदनों में बहुत सार्थक चर्चा की है।
 
उन्होंने कहा, भविष्य में भी इस चर्चा का एक-एक शब्द हमारी आने वाली यात्रा में हम सबके काम आने वाला है, इसलिए हर बात का अपना महत्व है, मूल्य है। उन्होंने इस विधेयक का समर्थन करने के लिए सभी सदस्यों का ‘हृदय से अभिनंदन और हृदय से आभार व्यक्त’ किया। उन्होंने कहा कि यह जो भावना पैदा हुई है, उससे देश के जन-जन में एक आत्मविश्वास पैदा होगा।
 
उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों एवं सभी दलों ने एक बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि नारी शक्ति को सम्मान एक विधेयक पारित होने से मिल रहा है, ऐसी बात नहीं है। उन्होंने कहा कि इस विधेयक के प्रति सभी राजनीतिक दलों की सकारात्मक सोच होना, यह देश की नारी शक्ति को एक नई ऊर्जा देने वाला है।
 
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ‘चंद्रयान-3 की सफलता और अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों’ पर चर्चा के बाद सदन की बैठक स्थगित करने की घोषणा की। कार्यवाही स्थगित करने से पहले वैज्ञानिकों की सराहना करते हुए सदन ने एक संकल्प भी पारित किया।
 
सदन की बैठक निर्धारित तिथि से एक दिन पहले स्थगित कर दी गई। विशेष सत्र का समापन 22 सितंबर को होना था। यह 18 सितंबर को आरंभ हुआ था। इस विशेष सत्र में पहले दिन 18 सितंबर को कार्यवाही संसद के पुराने भवन में हुई, जिसे अब ‘संविधान सदन’ के नाम से जाना जाता है।
 
नए संसद भवन में 19 सितंबर से सदन की बैठक आरंभ हुई और पहले ही दिन महिला आरक्षण से संबंधित ‘संविधान (128वां संशोधन) विधेयक, 2023’ पेश किया गया।
 
कानून बनने के बाद इसे ‘नारीशक्ति वंदन अधिनियम’ से नाम से जाना जाएगा। इसके तहत लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित करने का प्रावधान है। बिरला ने कहा कि इस विशेष सत्र में कार्य उत्पादकता 132 प्रतिशत रही। इस दौरान 31 घंटे तक सदन चला।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

विपक्ष ने उठाई संसद में SIR पर चर्चा की मांग, क्या बोली सरकार

गैंगस्टर से टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की गिरफ्त में 3 आतंकी

सामुहिक विवाह सम्मेलन में CM मोहन यादव के बेटे अभिमन्यु की शादी (देखिए फोटो)

शशि थरूर बोले, अगर इमरान खान की मौत की पुष्‍टि होती है तो यह बड़ी त्रासदी होगी

दिल्ली प्रदूषण से किरण बेदी चिंतित, शेयर किया प्लान, पीएम मोदी से क्यों मांगी माफी?

जीवन के हर चरण में महिलाओं की मददगार बनी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फ्लैगशिप योजनाओं से मिली प्रदेश में युवा उद्यमिता को नई रफ्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में रोजगार और कौशल विकास की बदली तस्वीर

धर्मांतरण और नशे के जरिए फिर हमला करेंगे विदेशी, हमें सतर्क रहना होगा : CM योगी

उत्तराखंड में CM पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों पर PM मोदी ने 'मन की बात' में लगाई मुहर

अगला लेख