दूसरी महिला से पति करता था अश्लील चैटिंग, पत्नी ने चार्जर की केबल से ली जान

Webdunia
शनिवार, 16 जुलाई 2022 (12:56 IST)
फतेहपुर। कई बार पारिवारिक विवाद के चलते ऐसी घटनाएं सामने आती है, जो रिश्तों की मर्यादा को शर्मसार कर देती है। छोटे-छोटे झगड़ों के चलते लोग अपने ही सगे-संबंधियों की जान लेने पर उतारू हो जाते हैं। इन दिनों राजस्थान के फतेहपुर की एक घटना चर्चाओं का विषय बन गई है, जिसके अनुसार एक महिला ने अपने पति को मोबाइल की चार्जर केबल से गला घोंट कर मार डाला। पत्नी के मुताबिक उसके पति का किसी अन्य महिला के साथ नाजायज संबंध था और वह उस महिला के साथ अश्लील चैटिंग करता था। महिला ने पुलिस से बचने के लिए इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश भी की। 
 
दूसरी महिला से अश्लील चैटिंग और वीडियो कॉल करता था पति:
इस महिला का नाम मदीना है, जिसकी शादी करीब 6 साल पहले मकसूद से हुई थी। लेकिन, अभी तक दोनों का कोई बच्चा नहीं था। इससे दोनों असंतुष्ट रहने लगे। इसी बीच मकसूद के जीवन में दूसरी महिला आई। मदीना का आरोप है कि उसने अपने पति को किसी दूसरी महिला के साथ अश्लील चैटिंग और वीडियो कॉल करते हुए भी कई बार देखा था। इस बात से मदीना को बहुत गुस्सा आया और उसने पति को मारने की साजिश रचना शुरू कर दी।  
 
चार्जिंग केबल से घोंटा गला:
मदीना अपने पति मकसूद और अपनी सास के साथ 2 जुलाई को एक शादी में गई थी। जहां से उसका पति दोपहर 2 बजे अकेले लौट गया और कमरे में जाकर सो गया। इसके ठीक एक घंटे बाद मदीना घर पहुंची और उसने मौका देखकर अपने दुपट्टे से पति का गला घोंटने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक मदीना ने इस काम के लिए चार्जिंग केबल का भी उपयोग किया।  
 
पुलिस से बचने के लिए पति को फंदे से लटकाया:
इसके बाद मदीना ने अपने पति की लाश को फंदे से लटका दिया, जिससे पुलिस को ये लगे की यह खुदकुशी है। लेकिन, मकसूद की मां को मदीना पर शक हुआ और उसने मदीना पर दबाव डालकर उससे सारा सच जान लिया। पुलिस ने मदीना को गिरफ्तार कर लिया। मदीना ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि मकसूद उसके साथ मारपीट करता था। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भाजपा के धाकड़ नेता सड़क पर कर रहे थे सेक्‍स, नेताजी की धाकड़ी हो गई वायरल, जीतू पटवारी ने बताया कुकर्म

हम भूखे मर जाएंगे, पाकिस्तानी सांसद बोले- भारत के 'वॉटर बम' का मसला सुलझाओ

UP : 43 साल बाद जेल से रिहा हुए 103 वर्षीय लखन, जानिए क्‍या है मामला...

CM योगी आदित्यनाथ गरजे, बहुत जी लिया पाकिस्तान, अब उसका टाइम पूरा हुआ

Rajasthan : भाजपा विधायक कंवरलाल की विधानसभा सदस्यता निरस्त

सभी देखें

नवीनतम

प्रधानमंत्री को 60 लाख रुपए चाहिए, 1971 का एक सनसनीखेज घोटाला, जिसने देश को हिला दिया था

आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने का समय, राजनीतिक आलोचनाएं बाद में : सुप्रिया सुले

स्वच्छता की अनोखी पहल : प्लास्टिक के बदले गर्म खाना, कचरे के बदले सैनिटरी पैड

मध्यप्रदेश में 15 जून तक मानसून की एंट्री की संभावना, जून महीने में ही पूरे प्रदेश को करेगा कवर

Apple के बाद Samsung को भी डोनाल्ड ट्रंप की धमकी, आखिर क्या अमेरिकी राष्ट्रपति की शर्तें?

अगला लेख