नहीं रहे विश्वप्रसिद्ध संतूर वादक भजन सोपोरी, गुरुग्राम में ली अंतिम सांस

Webdunia
गुरुवार, 2 जून 2022 (18:12 IST)
गुरुग्राम। दुनियाभर के संगीत प्रेमियों को अपने संतूर वादन से मंत्रमुग्ध करने वाले प्रसिद्द संतूर वादक भजन सोपोरी का गुरुग्राम के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनकी उम्र 74 वर्ष थी। उनका जन्म 1948 को श्रीनगर में हुआ था। पूरी दुनिया में उनके संतूर वादन के लाखों लोग दीवाने है।  
 
भजन सोपोरी के पिता पंडित एसएन सोपोरी भी एक संतूर वादक थे, उन्हीं से भजन सोपोरी की रुचि इस कला की ओर जाग्रत हुई। उन्होंने ज्यादातर शिक्षा उनके दादा एससी सोपोरी और पिता एसएन सोपोरी के सानिध्य में प्राप्त की। उन्होंने ही भजन सोपोरी को शास्त्रीय संदूर वादन सिखाया। शास्त्रीय संगीत के अध्ययन के अलावा भजन सोपोरी ने अंग्रेजी साहित्य में मास्टर्स की डिग्री भी हासिल की है। 
 
श्रीनगर में जन्मे भजन सोपोरी का ताल्लुक सूफियाना घराने से है। सोपोरी को संतूर वादन की कला अपने पिता और दादा से विरासत में मिले जिसे उन्होंने जीवन भर आगे बढ़ाने का काम किया। इसके अलावा भजन सोपोरी ने सोपोरी अकेडमी ऑफ म्यूजिक एंड परफार्मिंग आर्ट्स की स्थापना भी की, जिसका उद्देश्य भारतीय शास्त्रीय संगीत को बढ़ावा देना है।
अपनी संगीतमय यात्रा में भजन सोपोरी ने राग लालेश्वरी, राग पटवंती और राग निर्मल रंजनी की रचना की। उन्होंने कई हिंदी गीतों के लिए संगीत भी रचा, जिनमें विजय विश्व तिरंगा प्यारा, कदम-कदम बढ़ाए जा, सरफरोशी की तमन्ना आदि शामिल है 
 
पंडित सोपोरी एकमात्र भारतीय संगीतकार है, जिन्होंने संस्कृत, अंग्रेजी, अरबी, फारसी आदि कई भाषाओं में गीतों के लिए संगीत की रचना की। 
 
संगीत में क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान के लिए भजन सोपोरी को भारत सरकार द्वारा वर्ष 2004 में पद्मश्री से सम्मानित भी किया जा चुका है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अंग्रेजी को लेकर शाह और राहुल के बीच क्‍यों उठा विवाद, क्‍या है भाषा को लेकर पूरा मामला?

1 लाख की गाड़ी के नंबर की कीमत 14 लाख, क्या है इस No की खूबी

यूपी में भाजपा मिशन 2027 में जुटी, टिकट के दावेदारों की तैयार होगी गोपनीय रिपोर्ट

ईरान में फंसी छत्तीसगढ़ की लड़की, पिता ने मोदी सरकार से लगाई यह गुहार

महाराष्ट्र के मंत्री पुत्र ने लगाई होटल की बोली, नहीं कर पाए राशि जमा, फिर क्या हुआ...

सभी देखें

नवीनतम

ईरान में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों को निकाल रहा है भारत, ईरान स्थित दूतावास ने दी जानकारी

सीएम धामी ने राज्य की पहली योग नीति का शुभारंभ किया, गढ़वाल कुमाऊं में स्पिरिचुअल इकोनॉमिक जोन बनाने की घोषणा की

DGCA सख्‍त, एयर इंडिया को 3 अधिकारियों को हटाने के दिए निर्देश

नो-फ्लाई ज़ोन से हवाई यात्रा पर गहराता संकट : अब विमानों पर युद्ध से भी गंभीर खतरा मंडरा रहा

बिहार सरकार ने वृद्धावस्था व विधवा पेंशन में की बढ़ोतरी, अब मिलेंगे 400 की जगह 1100 रुपए प्रतिमाह

अगला लेख