श्रीनगर एयरपोर्ट से बाहर नहीं निकल सके यशवंत सिन्हा, वापस दिल्ली भेजा

Webdunia
बुधवार, 18 सितम्बर 2019 (00:43 IST)
श्रीनगर। पूर्व भाजपा नेता यशवंत सिन्हा मंगलवार को श्रीनगर हवाईअड्डे पर पहुंचे लेकिन उन्हें शहर में नहीं जाने दिया गया और उन्हें आखिरी उड़ान से दिल्ली लौटना पड़ा। सिन्हा एयर मार्शल कपिल काक (सेवानिवृत्त) और सामाजिक कार्यकर्ता सुशोभा भावे के साथ मंगलवार शाम को श्रीनगर हवाईअड्डे पहुंचे थे।
 
दिल्ली से आई एक उड़ान से सिन्हा को उतरते हुए देखकर हरकत में आए हवाईअड्डे के अधिकारी और पुलिस अफसर तत्काल उन्हें वीआईपी लाउंज में ले गए। अधिकारियों को इस बारे में कोई सूचना नहीं थी कि सिन्हा को शहर में प्रवेश की इजाजत है या नहीं।
 
81 वर्षीय सिन्हा को विनम्रता से वापसी के लिए कहा गया और उन्हें शहर में प्रवेश की इजाजत नहीं दी गयी जहां पांच अगस्त से संचार नेटवर्क नहीं हैं और पाबंदियां लागू हैं।
 
अधिकारियों के मुताबिक सिन्हा ने अधिकारियों से वह आदेश दिखाने को कहा जिसके तहत उन्हें शहर में प्रवेश की इजाजत नहीं है।
उन्होंने दिल्ली नहीं लौटने की बात कही और प्रदेश के अधिकारियों को संदेश दिया कि वह तब तक हवाईअड्डे पर रहेंगे जब तक उन्हें शहर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाती।
 
राज्य प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने अंतत: सिन्हा के साथ आए लोगों को मना लिया जिसके बाद सिन्हा को अंतिम उड़ान से दिल्ली रवाना किया गया। अन्य दोनों सदस्य श्रीनगर शहर में चले गये।
 
उल्लेखनीय है कि पहले भी कई नेताओं को श्रीनगर में प्रवेश की अनुमति नहीं मिली है और उन्हें हवाईअड्डे से ही दिल्ली लौटना पड़ा है। इनमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी, गुलाम नबी आजाद और भाकपा महासचिव डी राजा शामिल हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं पर यह क्या कह दिया, मच गया बवाल?

नासमझ हैं भाजपा सांसद कंगना, उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए

गुजरात में रफ्तार का कहर, हिट एंड रन मामले में 2 की मौत

लोकसभा में खत्म गतिरोध, अगले सप्ताह ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा

Rajasthan : डेढ़ साल के बच्‍चे को बोरवेल में फेंका, आरोपी पिता गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

झालावाड़ स्कूल हादसा : बिलखते हुए मां बोली- हादसे में मेरे दोनों बच्‍चे चले गए, घर सूना हो गया...

झारखंड में मदर टेरेसा एडवांस हेल्थ क्लीनिक, हेमंत कैबिनेट में 21 प्रस्ताव मंजूर

भोपाल ड्रग्स केस में भाजपा नेता सारिक मछली पर कसेगा शिकंजा, लड़की ने लगाए गंभीर आरोप

उत्तराखंड में परमवीर चक्र विजेताओं की अनुदान राशि अब डेढ़ करोड़ , कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर CM पुष्कर धामी का तोहफा

Sukanya Samriddhi Yojana : छोटी सी बचत आपकी बेटी को बना देगी लखपति, 4 करोड़ से ज्यादा लोगो ने जताया भरोसा, जान लीजिए क्या है स्कीम

अगला लेख