'काले कपड़ों' पर घिरी कांग्रेस, योगी और अमित शाह ने साधा निशाना

Webdunia
शुक्रवार, 5 अगस्त 2022 (19:58 IST)
नई दिल्ली। महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को लेकर भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने काले कपड़े पहनकर विरोध प्रदर्शन के चलते कांग्रेस पर तुष्टिकरण का आरोप लगाया है। आज ही के दिन (5 अगस्त) अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया था। 
 
यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेसी अभी तक सामान्य कपड़े पहनकर प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन आज यानी 5 अगस्त के दिन उन्होंने जानबूझकर काले कपड़े पहनकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राम मंदिर भूमिपूजन का काले कपड़े पहनकर विरोध कर रही है।
 
इसी तरह केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी कांग्रेस के प्रदर्शन पर निशाना साधते हुए कहा कि ईडी और महंगाई तो सिर्फ बहाना है। कांग्रेस राम मंदिर विरोधी है और तुष्टिकरण की नीति अपना रही है। उन्होंने कहा कि करोड़ों लोगों की आस्था का केन्द्र अयोध्या में राम मंदिर के लिए 5 अगस्त को ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भूमि पूजन किया था। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस

अगला लेख