नवरात्रि के 9 दिन ही क्यों होते हैं?

Webdunia
सोमवार, 26 सितम्बर 2022 (16:52 IST)
शारदीय नवरात्रि का पर्व 26 सितंबर 2022 से प्रारंभ हो गया है जो 4 अक्टूबर तक चलेगा। सवाल यह उठता है कि नवरात्रि का पर्व सिर्फ 9 दिन के लिए ही क्यों मनाया जाता है? आखिर क्या कारण है नवरात्रि के पर्व को नौ दिन ही मनाए जाने के? आओ जानेत हैं 9 दिनों तक मनाए जाने के रहस्य को।
 
1. इन 9 दिनों में प्रकृति में बदलाव होते हैं। नवरात्रि का समय ऋतु परिवर्तन का समय है। सर्दी और गर्मी की इन दोनों महत्वपूर्ण ऋतुओं के मिलन या संधिकाल को नवरात्रि का नाम दिया। 
 
2. ऐसे समय हमारी आंतरिक चेतना और शरीर में भी परिवर्तन होता है। ऋतु-प्रकृति का हमारे जीवन, चिंतन एवं धर्म में बहुत महत्वपूर्ण स्थान रहा है। यदि आप उक्त नौ दिनों अन्य का त्याग कर भक्ति करते हैं तो आपका शरीर और मन पूरे वर्ष स्वस्थ और निश्चिंत रहता है।
 
3. मां पार्वती के 9 रूपों की पूजा की जाती है। इन नौ रूपों से ही माता का संपूर्ण जीवन जुड़ा हुआ है। 4. माता के 9 रूप है- 1.शैलपुत्री 2.ब्रह्मचारिणी 3.चंद्रघंटा 4.कुष्मांडा 5.स्कंदमाता 6.कात्यायनी 7.कालरात्रि 8.महागौरी 9.सिद्धिदात्री।
4. माता वैष्‍णोदेवी ने 9 दिनों तक एक गुफा में साथना की थी और दसवें दिन भैरव बाहर निकलकर भैरवनाथ का सिर काट दिया था।
 
5. मां दुर्गा ने कात्यायनी रूप लेकर महिषासुर से 9 दिन युद्ध किया था। माता दुर्गा ने 9 दिन तक महिषासुर से युद्ध करके उसका वध कर दिया था और दसवें दिन इसी की याद में विजयादशमी का पर्व मनाया जाता है।
 
6. अंकों में नौ अंक पूर्ण होता है। नौ के बाद कोई अंक नहीं होता है।
 
7 ग्रहों में नौ ग्रहों को महत्वपूर्ण माना जाता है।
 
8. पार्वती, शंकर से प्रश्न करती हैं कि "नवरात्र किसे कहते हैं!" शंकर उन्हें प्रेमपूर्वक समझाते हैं- नव शक्तिभि: संयुक्त नवरात्रं तदुच्यते, एकैक देव-देवेशि! नवधा परितिष्ठता। अर्थात् नवरात्र नवशक्तियों से संयुक्त है। इसकी प्रत्येक तिथि को एक-एक शक्ति के पूजन का विधान है।
 
9. किसी भी मनुष्य के शरीर में सात चक्र होते हैं जो जागृत होने पर मोक्ष का मार्ग प्रशस्त करते हैं। नवरात्रि के नौ दिनों में से 7 दिन तो चक्रों को जागृत करने की साधना की जाती है। 8वें दिन शक्ति को पूजा जाता है। नौंवा दिन शक्ति की सिद्धि का होता है। शक्ति की सिद्धि यानि हमारे भीतर शक्ति जागृत होती है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Chanakya niti : यदि सफलता चाहिए तो दूसरों से छुपाकर रखें ये 6 बातें

Guru Gochar : बृहस्पति के वृषभ में होने से 3 राशियों को मिलेंगे अशुभ फल, रहें सतर्क

Adi shankaracharya jayanti : क्या आदि शंकराचार्य के कारण भारत में बौद्ध धर्म नहीं पनप पाया?

Lakshmi prapti ke upay: लक्ष्मी प्राप्ति के लिए क्या करना चाहिए, जानिए 5 अचूक उपाय, 5 सावधानियां

Swastik chinh: घर में हल्दी का स्वास्तिक बनाने से मिलते है 11 चमत्कारिक फायदे

Maa lakshmi : मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तुलसी पर चढ़ाएं ये 5 चीज़

16 मई 2024 : आपका जन्मदिन

16 मई 2024, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

seeta navami 2024 : जानकी जयंती पर जानें माता सीता की पवित्र जन्म कथा

अगला लेख