महा अष्टमी पूजा : दुर्गा अष्टमी पर सुख, शांति और धन के लिए आजमाएं ये 8 उपाय

Webdunia
शनिवार, 21 अक्टूबर 2023 (14:39 IST)
Durga Ashtami ke upaya 2023: 22 अक्टूबर 23 को महा अष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन व्रत रखने का खास महत्व है। इस दिन माता पूजा, कन्या पूजा, संधि पूजा और निशीथ पूजा की जाती है। यदि आप दुर्गा अष्टमी पर हमारे बताए खास उपाय करेंगे तो जीवन में सुख, शांति और समृद्धि मिलेगी।
 
महाष्टमी के आठ महा उपाय : Ashtami ke 8 shubh upay
 
1. हवन | Ashtami Havan : कई लोगों के यहां सप्तमी, अष्टमी या नवमी के दिन व्रत का समापन होता है, तब अंतिम दिन हवन किया जाता है। अष्‍टमी के दिन हवन करना शुभ होता है।
 
2. कन्या भोज | Kanya bhojan: जब व्रत के समापन पर उद्यापन किया जाता है तब कन्या भोज कराया जाता है। अष्‍टमी पर 9 कन्याओं को भोजन कराने के बाद छोटी कन्याओं को छोटे-छोटे पर्स में दक्षिणा रखकर लाल रंग के किसी भी गिफ्ट के साथ भेंट करें।
 
3. संधि पूजा | Ashtami puja aarti : इस दिन माता रानी की प्रात: आरती, दोपहर आरती, संध्या आरती और संधि आरती करते हैं। संधि आरती अष्टमी तिथि के समापन और नवमी के प्रारंभ के समय करते हैं।
 
4. लाल चुनरी | Lal chunari : माता को इस दिन लाल चुनरी अर्पित करना चाहिए। आप चाहें तो आरती और पूजा के दौरान इस दिन 5 प्रकार के सूखे मेवे लाल चुनरी में रखकर माता रानी को अर्पित करें।
 
5. लाल ध्वज | Lal dhwaja : देवी मंदिर में लाल रंग की ध्वजा अर्पित करें, चाहें तो मंदिर के गुंबद पर लगा सकते हैं।
 
6. देवी को लगाएं भोग | Durga mata ka bhog : अष्टमी के दिन माता के मंदिर में जाकर लाल चुनरी में मखाने, बताशे के साथ सिक्के मिलाकर देवी को अर्पित करें। इसके साथ ही देवी को मालपुए और खीर का भोग लगाएं।
 
7. शनि मुक्ति के लिए करें पूजा | Durga puja for shani dosh mukti : अष्टमी और नवमी तिथि पर शनि का भी प्रभाव रहता है। इस दिन माता की अच्छे से आराधना करने से शनि के प्रभाव से माता रक्षा करती हैं।
 
8. सुहागिनों के दें श्रृंगार का सामान | 16 shringar : इस दिन सुहागिन स्त्री को चांदी की बिछिया, कुमकुम से भरी चांदी की डिबिया, पायल, अम्बे माता का चांदी का सिक्का और अन्य श्रृंगार की सामग्री भेंट करें।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गणेश चतुर्थी 2025: बाजार से गजानन की मूर्ति खरीदने से पहले जानिए कैसी होनी चाहिए प्रतिमा

घर पर गणपति बैठाने के 7 जरूरी नियम, इनके पालन से ही आएगी सुख और समृद्धि

Ganesh Chaturthi 2025: कब से होंगे गणेश उत्सव प्रारंभ, क्या है गणपति स्थापना और पूजा का शुभ मुहूर्त, मंगल प्रवेश

गणेश उत्सव के लिए घर की सजावट कैसे करें? जानें डेकोरेशन थीम और सुझाव

Ganesh chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी तिथि पर इस समय निकलेगा चंद्रमा, गलती से देख लें तो करें ये उपाय

सभी देखें

धर्म संसार

मिच्छामि दुक्कड़म् 2025: संवत्सरी महापर्व पर अपनों को भेजें दिल को छू लेने वाले ये 10 क्षमायाचना संदेश

Solar Eclipse 2025: 21 सितंबर वर्ष का 2025 का आखिरी सूर्य ग्रहण, 3 राशियों को रहना होगा सतर्क

ganesh chaturthi 2025: बाप्पा को लगाएं इन 5 पारंपरिक मिठाइयों का भोग, बेसन के लड्डू, पूरन पोली, और श्रीखंड, जानिए रेसिपी

गणेश चतुर्थी कथा: चंद्रदर्शन के कलंक से छूटने की स्यमंतक मणि की प्रामाणिक कहानी

Ganesh Chaturthi 2025 : वेदव्यास ने महाभारत की रचना के लिए गणेश जी को लेखक के रूप में क्यों चुना, रोचक है वजह

अगला लेख