नवरात्रि में ये 9 गलतियां कर देंगी माता रानी को नाराज, जानिए आज

Webdunia
Navratri 2022
 
इस बार शारदीय नवरात्रि पर्व (Navratri 2022) 26 सितंबर 2022 से शुरू होने जा रहा है। इन दिनों अधिकतर लोग देवी दुर्गा की आराधना में लीन रहते हैं। मां दुर्गा के 9 दिवसीय नवरात्रि व्रत संयम और अनुशासन की मांग करते हैं। अत: इन दिनों में ये 9 गलतियां भूलकर भी नहीं करना चाहिए, यदि आप भी करते हैं ये गलतियां तो अभी जान लीजिए और इस नवरात्रि में इनसे बचें और माता रानी की कृपा प्राप्त करें। 
 
जानिए यहां 9 खास बातें-9 special things
 
1. अगर अखंड ज्योति जला रहे हैं तो इन दिनों घर खाली छोड़कर नहीं जाएं। 
 
2. नवरात्रि के दिनों में व्रत रखने वालों को दाढ़ी-मूंछ और बाल नहीं कटवाने चाहिए तथा 9 दिनों तक नाखून नहीं काटने चाहिए। 
 
3. इन दिनों व्रत रखने वाले लोगों को चप्पल, जूते, बैग, बेल्ट आदि चमड़े की चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।  
 
4. इन दिनों यदि दुर्गा सप्तशती पाठ, चालीसा या मंत्र पढ़ रहे हैं तो पढ़ते हुए बीच में से ना उठे और ना ही दूसरों से बातचीत करें, इससे इनका पूरा फल नहीं मिलता है और नकारात्मक शक्तियां इसका फल ले जाती हैं।
 
5. नवरात्रि के 9 दिन का व्रत रखने वालों को गंदे तथा बिना धुले वस्त्र पुन: धारण नहीं करने चाहिए। 
 
6. नवरात्रि फलाहार एक ही स्थान पर बैठकर ग्रहण करें। 
 
7. नवरात्रि व्रत के दिनों में दिन में सोना निषेध माना गया है।
 
8. व्रतधारी को 9 दिनों तक खाने में अनाज और नमक का सेवन नहीं करना चाहिए। 
 
9. इन दिनों व्रत रखने वालों को 9 दिन तक नींबू नहीं काटना चाहिए।

Navratri Durga Worship

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

29 मार्च 2025 को बन रहे हैं 6 अशुभ योग, 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, करना होंगे 5 उपाय

गुड़ी पड़वा 2025: खुशियों और उमंग से भरे इन गुड़ी पड़वा शायरी और संदेशों से बढ़ाएं त्योहार की रौनक

गुड़ी पड़वा पर क्यों खाई जाती है कड़वी नीम और गुड़, जानिए सेहत को मिलते हैं क्या फायदे

चैत्र नवरात्रि में घर के वास्तु दोष दूर करने के लिए करिए ये सरल उपाय, मां दुर्गा की बरसेगी कृपा

चैत्र नवरात्रि 2025: दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से हर क्षेत्र में होगी विजय

सभी देखें

धर्म संसार

Pradosh Vrat 2025 : मार्च माह का अंतिम प्रदोष व्रत, जानें महत्व और पूजा विधि

गणगौर तीज 2025: माता गौरी के आशीर्वाद से भरें खुशियों का रंग, अपनों को भेजें ये 20 शुभकामनाएं और बधाई संदेश

वर्ष 2025 में शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से कौन होगा प्रभावित, जानें अपनी राशि और उपाय

अमरनाथ यात्रा के लिए शुरू हुई रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, इन लोगों को नहीं मिलेगी अनुमति

मां हिंगलाज पूजा, कैसे जाएं माता के इस दरबार में?

अगला लेख