नवरात्रि आरती- जय अम्बे गौरी... इस महाआरती से प्रसन्न होंगी मां नवदुर्गा

Webdunia
देवी आराधना का पावन पर्व 'शारदीय नवरात्रि' (Navratri 2022) शुरू हो गया है। धार्मिक मान्यतानुसार इस नवरात्रि में नौ दिनों तक प्रतिदिन सुबह-सायं देवी दुर्गा की पूजा करके श्रद्धापूर्वक आरती करने से माता प्रसन्न होती है। यहां पढ़ें आरती- Durga Maa ki Aarti
 
आरती नवरात्रि 2022 : दुर्गा आरती
 
जय अम्बे गौरी मैया जय मंगल मूर्ति ।
तुमको निशिदिन ध्यावत हरि ब्रह्मा शिव री ॥टेक॥
 
मांग सिंदूर बिराजत टीको मृगमद को ।
उज्ज्वल से दोउ नैना चंद्रबदन नीको ॥जय॥
 
कनक समान कलेवर रक्ताम्बर राजै।
रक्तपुष्प गल माला कंठन पर साजै ॥जय॥
 
केहरि वाहन राजत खड्ग खप्परधारी ।
सुर-नर मुनिजन सेवत तिनके दुःखहारी ॥जय॥
कानन कुण्डल शोभित नासाग्रे मोती ।
कोटिक चंद्र दिवाकर राजत समज्योति ॥जय॥
 
शुम्भ निशुम्भ बिडारे महिषासुर घाती ।
धूम्र विलोचन नैना निशिदिन मदमाती ॥जय॥
 
चौंसठ योगिनि मंगल गावैं नृत्य करत भैरू।
बाजत ताल मृदंगा अरू बाजत डमरू ॥जय॥
 
भुजा चार अति शोभित खड्ग खप्परधारी।
मनवांछित फल पावत सेवत नर नारी ॥जय॥
 
कंचन थाल विराजत अगर कपूर बाती ।
श्री मालकेतु में राजत कोटि रतन ज्योति ॥जय॥
 
श्री अम्बेजी की आरती जो कोई नर गावै ।
कहत शिवानंद स्वामी सुख-सम्पत्ति पावै ॥जय॥

ALSO READ: नवरात्रि के 9 दिन ही क्यों होते हैं?

ALSO READ: शारदीय नवरात्रि विशेष: नौ दिनों तक पढ़ें श्री दुर्गा चालीसा, हर संकट होगा दूर...
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बुध ग्रह का मीन राशि में गोचर, 4 राशियों को होगा नुकसान

होलिका दहन की रात को करें ये 5 अचूक उपाय, पूरा वर्ष रहेगा सुखमय

Meen sankranti 2025: सूर्य मीन संक्रांति कब होगी, क्या है इसका महत्व?

Holi 2025: होली का डांडा गाड़ने, सजाने और जलाने की सही विधि जानिए

चैत्र नवरात्रि कैसे है शारदीय नवरात्रि से अलग, जानिए 7 अंतर

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: इन राशियों का शानदार रहेगा 5 मार्च का दिन, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

Ayodhyadham: ऋषभदेव जैन मंदिर में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं महामस्तकाभिषेक महोत्सव

05 मार्च 2025 : आपका जन्मदिन

05 मार्च 2025, बुधवार के शुभ मुहूर्त

कब है हनुमान जयंती 2025 में?

अगला लेख