नवरात्रि फूड : ऐसे बनाएं कच्चे केले की कुरकुरी पकौड़ी, पढ़ें 10 सरल टिप्स

Webdunia
सामग्री : 200 ग्राम सिंघाड़े का आटा (छना हुआ), 4-5 कच्चे केले, 2 हरी मिर्च, सेंधा नमक (व्रत में खाने वाला), अदरक का टुकड़ा, घी अथवा मूंगफली का तेल (पर्याप्त मात्रा में तलने के लिए)। 
 
विधि : easy and basic steps
 
1. सबसे पहले केले के दो टुकड़े करके छिलके सहित उबाल लीजिए। 
 
2. ध्यान रखें कि केले ज्यादा गलने न पाएं। 
 
3. ठंडे होने पर इनके छिलके उतार कर गोल-गोल टुकड़े काट कर रख लें। टुकड़े ज्यादा मोटे न रखें। 
 
4. अब सिंघाड़े आटे का घोल तैयार करें। 
 
5. इसमें अपने स्वादानुसार हरी मिर्च, अदरक काट कर डालें तथा अंदाज से सेंधा नमक मिला लें। 
 
6. घोल को गाढ़ा ही रहने दें। 
 
7. मोयन के लिए थोड़ा-सा घी अथवा तेल घोल में डाल दें। 
 
8. एक कढ़ाई में मूंगफली का तेल गरम करके, केले के टुकड़ों को घोल में लपेट कर तेल में छोड़ते जाएं। 
 
9. दोनों तरफ से कुरकुरे होने तक सेंक लें। 
 
10. अब इन पकौड़ों को हरी चटनी या दही के साथ पेश करें।

ALSO READ: शारदीय नवरात्रि 26 सितंबर 2022 से, जानिए मां दुर्गा के 9 स्वरूप और 9 पौराणिक तथ्य

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Vrishabha Sankranti 2024: सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से क्या होगा 12 राशियों पर इसका प्रभाव

Khatu Syam Baba : श्याम बाबा को क्यों कहते हैं- 'हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा'

Maa lakshmi : मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तुलसी पर चढ़ाएं ये 5 चीज़

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

Guru Gochar 2025 : 3 गुना अतिचारी हुए बृहस्पति, 3 राशियों पर छा जाएंगे संकट के बादल

Weekly Forecast 2024 : साप्ताहिक भविष्‍यफल में जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा नया सप्ताह

Weekly Calendar 2024 : नए सप्ताह के सर्वश्रेष्‍ठ शुभ मुहूर्त, जानें साप्ताहिक पंचांग मई 2024 में

Aaj Ka Rashifal: आज किसे मिलेंगे शुभ समाचार और होगा धनलाभ, जानें 19 मई का राशिफल

19 मई 2024 : आपका जन्मदिन

19 मई 2024, रविवार के शुभ मुहूर्त

अगला लेख