चैत्र नवरात्र 2021 : कब और कैसे करें कलश की स्थापना, जानिए सबसे मंगलकारी शुभ मुहूर्त

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
शास्त्र नियम के अनुसार सूर्योदय के बाद 10 घड़ी तक या मध्यान्ह में अभिजीत मुहूर्त के समय चैत्र वासंत शुक्ल प्रतिपदा में नवरात्रारंभ कलश स्थापना किया जाता है। शास्त्रानुसार इस विहित काल में प्रतिपदा तिथि की पहली 16 घड़ियां तथा चित्रा नक्षत्र एवं वैधृति योग का संपर्क वर्जनीय है। शास्त्र वचन अनुसार इन दोषों का जहां तक संभव हो, त्याग करना चाहिए। धर्मसिन्धुकार अनुसार इस वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिप्रदा 13 अप्रैल 2021, मंगलवार ई. के दिन 10.17.33 तक रहेगी व इस दिन हिन्दू नववर्ष आरंभ होगा।
 
घटस्थापना कैसे करें?
 
हिन्दू मान्यतानुसार चैत्र माह की प्रतिपदा और आश्विन मास की प्रतिपदा तिथि से नवरात्र व्रत किए जाते हैं। नवरात्र का आरंभ प्रतिपदा तिथि को कलश स्थापना (जिसे घटस्थापना भी कहा जाता है) से किया जाता है।
 
घटस्थापना विधि भागवत के अनुसार नवरात्र व्रत की शुरुआत प्रतिपदा तिथि को घट या कलश स्थापना से की जानी चाहिए। कलश को गंगा जल से भरना चाहिए और उसमें पंच रत्न और पंच पल्लव (आम के पत्ते) डालने चाहिए। पहले दिन उत्तम विधि से किया हुआ पूजन मनुष्यों की अभिलाषा पूर्ण करने वाला होता है।
 
चैत्र नवरात्र घटस्थापना मुहूर्त
 
घटस्थापना मुहूर्त इस प्रकार हैं-
 
चल- 9.18 से 10.53 तक।
लाभ- 10.53 से 12.27 तक।
अमृत- 12.27 से 14.02 तक।
चैत्र नवरात्रि 2021 : विशेष सामग्री
ALSO READ: Chaitra Navaratri : चैत्र नवरात्रि में घोड़े पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा
ALSO READ: चैत्र नवरात्रि 2021 : घटस्थापना के चौघड़िया अनुसार शुभ मुहूर्त

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Mahavir jayanti 2024: भगवान महावीर स्वामी अपने पूर्वजन्म में क्या थे?

Hanuman Jayanti : हनुमान जन्मोत्सव पर उन्हें अर्पित करें 5 तरह के भोग

महावीर जयंती 2024 : जानें महावीर स्वामी के बारे में, जीवन परिचय

चैत्र पूर्णिमा 2024: जीवन का हर काम आसान बनाएंगे श्री हनुमान जी के 10 उपाय

Hanuman jayanti 2024: हनुमान जयंती कैसे मनाएं, जानें नियम और पूजा विधि

Hanuman Jayanti 2024: हनुमानजी सशरीर हैं जो वे अभी कहां हैं?

Mahavir Jayanti 2024 : महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव, जानें उनके सिद्धांत

Mahavir jayanti 2024: भगवान महावीर स्वामी के 10 शुभ संदेश

Hanuman jayanti : हनुमान जयंती पर इन 4 राशियों पर रहेगी अंजनी पुत्र की विशेष कृपा, व्यापार और नौकरी में होगी तरक्की

Hanuman Jayanti 2024 : घर पर हनुमान जी की पूजा इस तरह से करेंगे तो मिलेगा विशेष आशीर्वाद

अगला लेख