Hanuman Chalisa

कैसे करें माता की चौकी की स्थापना, पढ़ें पूजा विधि...

आचार्य डॉ. संजय
नवरात्रि एक हिन्दू पर्व है। इस पर्व की श्री शैलपुत्री, श्री ब्रह्मचारिणी, श्री चन्द्रघंटा, श्री  कूष्मांडा, श्री स्कंदमाता, श्री कात्यायनी, श्री कालरात्रि, श्री महागौरी, श्री सिद्धिदात्री- ये 9  देवियां हैं। नवरात्रि में दुर्गा की घटस्थापना या कलश स्थापना के बाद देवी मां की चौकी  स्थापित की जाती है तथा 9 दिनों तक इन देवियों का पूजन-अर्चन किया जाता है।
 आइए  जानें कैसे करें चौकी की स्थापना-  
 
* लकड़ी की एक चौकी को गंगाजल और शुद्ध जल से धोकर पवित्र करें। 
 
* साफ कपड़े से पोंछकर उस पर लाल कपड़ा बिछा दें। 
 
* इसे कलश के दाईं तरफ रखें। 
 
* चौकी पर मां दुर्गा की मूर्ति अथवा फ्रेमयुक्त फोटो रखें। 
 
* मां को चुनरी ओढ़ाएं। 
 
* धूप, दीपक आदि जलाएं। 
 
* 9 दिन तक जलने वाली माता की अखंड ज्योत जलाएं। 
 
* देवी मां को तिलक लगाएं। 
 
* मां दुर्गा को वस्त्र, चंदन, सुहाग के सामान यानी हल्दी, कुमकुम, सिन्दूर, अष्टगंध आदि अर्पित करें। 
 
* काजल लगाएं। 
 
* मंगलसूत्र, हरी चूड़ियां, फूल माला, इत्र, फल, मिठाई आदि अर्पित करें। 
 
* श्रद्धानुसार दुर्गा सप्तशती के पाठ, देवी मां के स्तोत्र, सहस्रनाम आदि का पाठ करें। 
 
* देवी मां की आरती करें। 
 
* पूजन के उपरांत वेदी पर बोए अनाज पर जल छिड़कें। 
 
* रोजाना देवी मां का पूजन करें तथा जौ वाले पात्र में जल का हल्का छिड़काव करें। जल बहुत अधिक या कम न छिड़कें। जल इतना हो कि जौ अंकुरित हो सके। ये अंकुरित जौ शुभ माने जाते हैं। यदि इनमें से किसी अंकुर का रंग सफेद हो तो उसे बहुत अच्छा माना जाता है। यह दुर्लभ होता है। 

ALSO READ: ये है नवरात्रि पर घटस्थापना की पौराणिक विधि...

ALSO READ: नवरात्रि के नौ दिनों में करें हर समस्या को दूर, पढ़ें विशेष मंत्र

देखें वीडियो 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

घर में रात में चमगादढ़ घुसने के हैं 6 कारण, भूलकर भी न करें नजरअंदाज, तुरंत बरतें ये सावधानियां

सभी देखें

धर्म संसार

16 May Birthday: आपको 16 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

धार की भोजशाला से मौलाना कमाल मस्जिद तक: जानिए इतिहास में कब और कैसे हुआ बदलाव

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 मई 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Guru Pushya Yoga 2026: 21 मई 2026 को बनेगा गुरु-पुष्य योग का शुभ संयोग, जानें क्यों हैं खास

Adhika Maas 2026: 17 मई से पुरुषोत्तम मास, ज्येष्ठ अधिकमास में पुण्य लाभ कैसे पाएं और क्या टालें?

अगला लेख