नवरात्रि घटस्थापना मुहूर्त और पूजा विधि

Webdunia
चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा की तिथि से नवरात्रि और नववर्ष का पर्व प्रारंभ हो रहा है। 13 अप्रैल 2021, मंगलवार को मातारानी अश्व पर सवार होकर आ रही हैं। पंचांग के अनुसार कोई तिथि क्षय नहीं होगी। ऐसे में इस बार नवरात्रि के पूरे 9 दिन ही रहेंगे। आइए, जानते हैं कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और कलश स्थापना पूजन की संक्षिप्त जानकारी।
 
 
1. 13 अप्रैल 2021 को कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 58 मिनट से 10 बजकर 14 मिनट तक रहेगा अर्थात लगभग 4.15 घंटे यह मुहूर्त रहेगा।
 
2. इसके अलावा दोपहर 11 बजकर 36 मिनट से 12 बजकर 24 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा है। आप चाहें तो इस मुहूर्त में भी कलश स्थापना कर सकते हैं।
 
3. इसके बाद दोपहर 11 बजकर 50 मिनट से 1 बजकर 25 मिनट तक अमृत मुहूर्त रहेगा। इस मुहूर्त में भी घटस्थापना कर सकते हैं।
 
अब जानिए घटस्थापना की पूजन विधि :
 
1. नवरात्रि के प्रथम दिन प्रात:काल जल्दी उठें। स्नान आदि से निवृत्त होने के बाद साफ कपड़े पहनकर पूजा स्थल की भी अच्छे से सफाई करें।
 
2. फिर माता दुर्गा की तस्वीर पर हार-फूल चढ़ाएं। तस्वीर के बाईं ओर सामने एक चौड़े मुंह वाले किसी बर्तन में मिट्टी डालकर उसमें सप्तधान या फिर जौ बो दें।
 
3. फिर उस मिट्टी पर 1 कलश रख दें। कलश में पवित्र जल भर दें। उसके बाद कलश के ऊपरी भाग यानी कि गर्दन पर कलावा बांध दें।
 
4. इसके बाद कलश के ऊपर आम या अशोक के पल्लव रखें। फिर उस पल्लव के बीचोबीच 1 नारियल रख दें। नारियल पर भी कलावा बांध दें।
 
5. इसके बाद फिर मां दुर्गा का आवाहन करें और दीप जलाकर कलश की पूजा करें।
 
6. माता की विधि-विधान से पूजा करने के बाद दुर्गासप्तशती का पाठ करें या दुर्गा चालीसा पढ़ें।
 
7. अंत में माता की आरती उतारें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

चैत्र नवरात्रि की सप्तमी, अष्टमी और नवमी तिथि का क्या है महत्व?

इस साल क्यों खास है राम नवमी? जानिए कैसे भगवान राम की कृपा से जीवन में आ सकती है समृद्धि

राम नवमी पर महातारा जयंती, जानिए माता की पूजा का मुहूर्त

श्रीराम राज्य महोत्सव: कहां तक थी राम राज्य की सीमा?

राम नवमी के दिन क्या करें और क्या नहीं, जान लीजिए नियम

सभी देखें

धर्म संसार

06 अप्रैल 2025 : आपका जन्मदिन

18 अप्रैल: गुड फ्राइडे पर जा रहे हैं चर्च, तो रखें इन बातों का विशेष ध्यान

06 अप्रैल 2025, रविवार के मुहूर्त

चैत्र नवरात्रि की नवमी पर कर लें ये खास उपाय, मातारानी होंगी प्रसन्न

अयोध्या से धनुषकोडी तक ये हैं श्रीराम के पौराणिक स्थानों पर स्थित 10 मंदिर

अगला लेख