Hanuman Chalisa

अद्भुत, गोपनीय और रहस्यमयी हैं मां दुर्गा के 32 नाम, नवरात्रि में अवश्य जपें

Webdunia
दानव महिषासुर के वध से प्रसन्न और निर्भय हो गए त्रिदेवों सहित देवताओं ने प्रसन्न भगवती से ऐसे किसी अमोघ उपाय की याचना की, जो सरल हो और कठिन से कठिन विपत्ति से छुड़ाने वाला हो। 
 
'हे देवी! यदि वह उपाय गोपनीय हो तब भी कृपा कर हमें कहें।' 
 
मां भगवती ने अपने ही बत्तीस नामों की माला के एक अद्भुत गोपनीय रहस्यमय किंतु चमत्कारी जप का उपदेश दिया जिसके करने से घोर से घोर विपत्ति, राज्यभय या दारुण विपत्ति से ग्रस्त मनुष्य भी भयमुक्त एवं सुखी हो जाता है। मां दुर्गा को अपने यह 32 नाम अति प्रिय हैं। इन्हें सुनकर वे पुलकित हो जाती हैं। 
 
कैसे करें जाप :- 
 
देहशुद्धि के बाद कुश या कंबल के आसन पर बैठकर पूर्व या उत्तर की तरफ मुंह करके घी के दीपक के सामने इन नामों की 5/ 11/ 21 माला नौ दिन करनी है और जगत माता से अपनी मनोकामना पूर्ण करने की याचना करनी है।
 
मां दुर्गा के 32 नाम 
 
1. ॐ दुर्गा,
2. दुर्गतिशमनी,
3. दुर्गाद्विनिवारिणी,
4. दुर्गमच्छेदनी,
5. दुर्गसाधिनी,
6. दुर्गनाशिनी,
7. दुर्गतोद्धारिणी,
8. दुर्गनिहन्त्री,
9. दुर्गमापहा, 
10. दुर्गमज्ञानदा, 
11. दुर्गदैत्यलोकदवानला, 
12. दुर्गमा, 
13. दुर्गमालोका, 
14. दुर्गमात्मस्वरुपिणी, 
15. दुर्गमार्गप्रदा, 
16. दुर्गम विद्या, 
17. दुर्गमाश्रिता, 
18. दुर्गमज्ञान संस्थाना, 
19. दुर्गमध्यान भासिनी, 
20. दुर्गमोहा, 
21. दुर्गमगा, 
22. दुर्गमार्थस्वरुपिणी, 
23. दुर्गमासुर संहंत्रि, 
24. दुर्गमायुध धारिणी, 
25. दुर्गमांगी, 
26. दुर्गमता, 
27. दुर्गम्या, 
28. दुर्गमेश्वरी, 
29. दुर्गभीमा, 
30. दुर्गभामा, 
31. दुर्गमो, 
32. दुर्गोद्धारिणी।

ALSO READ: नवरात्रि में दुर्गा चालीसा का पाठ करने से दूर होंगे सारे दुख, अवश्‍य पढ़ें...

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

घर में रात में चमगादढ़ घुसने के हैं 6 कारण, भूलकर भी न करें नजरअंदाज, तुरंत बरतें ये सावधानियां

सभी देखें

धर्म संसार

Ganga Dussehra 2026: स्वर्ग से कैसे धरती पर आईं पतित पावनी मां गंगा? भगीरथ के इस कठोर तप की कहानी झकझोर देगी!

Navtapa 2026 dates: कब से कब तक रहेगा नौतपा?

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (25 मई, 2026)

25 May Birthday: आपको 25 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 25 मई 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख