Hanuman Chalisa

शारदीय नवरात्रि 2021 में माता रानी की इस बार सवारी क्या है और क्या है संकेत

अनिरुद्ध जोशी
शारदीय नवरात्रि आश्विन माह की प्रतिपदा से प्रारंभ होती है। इस वर्ष 2021 में 6 अक्टूबर को सर्व पितृ अमावस्या के बाद 7 अक्टूबर गुरुवार को नवरात्रि का पर्व प्रारंभ होगा जो 15 अक्टूबर तक चलेगा। आओ जानते हैं कि माता इस बार किस सवारी पर सवार होकर आ रही है और क्या है इसके संकेत।
 
 
1. डोली पर सवार होकर आ रही है माता जी : नवरात्रि के पर्व में इस बार माताजी डोली पर सवार होकर आएंगी। कहते हैं कि नवरात्रि की शुरुआत यदि सोमवार या रविवार को हो तो इसका अर्थ है कि माता हाथी पर सवार होकर आएंगी। शनिवार और मंगलवार को माता अश्व यानी घोड़े पर सवार होकर आती हैं। गुरुवार या शुक्रवार को नवरात्रि का पर्व प्रारंभ हो तो माता डोली पर सवार होकर आती है।
<

नवरात्रि में उपवास के 10 नियम जान लें वर्ना पछताएंगे #Navratri #SharadiyaNavratri #नवरात्रि #नवरात्रिउपवास pic.twitter.com/LJlgHeraIE

— Webdunia Hindi (@WebduniaHindi) September 29, 2021 >
2. क्या है संकेत : ज्योतिष विद्वानों और देवीभागवत पुराण के अनुसार माता का डोली पर सवार होकर आना शुभ संकेत नहीं माना जाता है। मान्यता है कि ऐसे में राजनैतिक उथल-पुथल के साथ ही प्राकृतिक आपदाओं के बढ़ने की संभावना रहती है। यह भी कहा जा रहा है कि महामारी या संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ जाता है। हालांकि महिलाओं पर इसका बुरा असर नहीं होगा।
 
ऐसे में लोगों को अपनी सेहत के प्रति ज्यादा सचेत रहने की जरूरत है और कहते हैं कि जो लोग उचित रूप से विधिवत तरीके से नवरात्रि के व्रत रखकर उसके नियमों का पालन करते हैं और जो माता के भक्त हैं उनके सामने ज्यादा कठिनाइयां खड़ी नहीं होगी। माता की कृपा उन पर बनी रहेगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

Surya Gochar 2026: रोहिणी नक्षत्र में आ रहे हैं सूर्य देव, इन 6 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन

नौतपा के साथ एल नीनो का डबल असर, इस बार पड़ेगी भीषण गर्मी और चलेगी खतरनाक लू

राहु का कुंभ में डेरा: 31 अक्टूबर तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, आएगा बंपर उछाल

सूर्य और बुध की वृषभ राशि में युति, बुधादित्य योग से 6 राशियों को होगा फायदा

जून 2026 में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानिए क्या कहता है ज्योतिष

Purnima date 2026: अधिकमास की पूर्णिमा का व्रत रखने का क्या है महत्व, जानिए पूजा मुहूर्त और विधि

जून 2026 में किस राशि को मिलेगा बड़ा लाभ और किसे होगा नुकसान? पढ़ें मासिक राशिफल

जून माह 2026 के प्रमुख व्रत एवं त्योहारों लिस्ट

अधिकमास की पद्मिनी एकादशी, जानें महत्व, कथा और संक्षिप्त पूजा विधि

अगला लेख