Shardiya navmi: शारदीय नवरात्रि की नवमी को लेकर कंफ्यूजन करें दूर, कब है महानवमी, जानिए

WD Feature Desk
सोमवार, 7 अक्टूबर 2024 (11:39 IST)
Navami kab hai 2024 mein: 3 अक्टूबर से नवरात्रि का पर्व प्रारंभ हुआ था जो 12 अक्टूबर को समाप्त होगा। शारदीय नवरात्रि 2024 में इस बार नवमी तिथि 11 और 12 अक्टूबर दोनों दिनों की बता रहे हैं। नवरात्रि की नवमी को महानवमी कहते हैं। इस दिन नौ दुर्गा पर्व का समापन होकर अगले दिन दशहरा का पर्व मनाया जाता है परंतु इस बार 12 अक्टूबर को नवमी और दशमी एक साथ है। कब करें नवमी की पूजा?
 
नवमी तिथि प्रारम्भ- 11 अक्टूबर 2024 को दोपहर 12:06 बजे।
नवमी तिथि समाप्त- 12 अक्टूबर 2024 को सुबह 10:58 बजे।
उदयातिथि के अनुसार नवमी 12 अक्टूबर को रहेगी।
हमारे अनुसार नवमी की पूजा 11 अक्टूबर को करें और पारण 12 अक्टूबर को करें।

 
संधि पूजा करें : जिन लोगों को 11 अक्टूबर को नवमी की पूजा करना हैं वे कर सकते हैं और 12 अक्टूबर को नवरात्रि का पारण कर सकते हैं। 11 अक्टूबर को संधि पूजा का समय दोपहर 11:42 से दोपहर 12:30 के बीच। इस पूजा से अष्टमी और नवमी दोनों की ही पूजा हो जाएगी। जो लोग 12 अक्टूबर को नवमी पूजा करना चाहते हैं वे भी शुभ मुहूर्त में पूजा कर सकते हैं। हमारे अनुसार 11 अक्टूबर को ही नवमी की पूजा की जाना चाहिए।
 
 
शारदीय नवरात्रि की 12 अक्टूबर 2024 की पूजा के शुभ मुहूर्त: 
सुबह की पूजा: प्रात: 05:06 से 06:20 के बीच। 
दोपहर की पूजा अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:45 से 12:32 के बीच।
शाम की पूजा: शाम 05:54 से 07:09 के बीच।
रात्रि की पूजा: अमृत काल में 06:28 से 08:15 के बीच। 
 
माता सिद्धिदात्री देवी : माता दुर्गा के 9 स्वरूपों में नौवें दिन नवमी की देवी है माता सिद्धिदात्री। नवरात्रि के नौवें दिन देवी सिद्धिदात्री का पूजन किया जाता है। इसके बाद उनकी पौराणिक कथा या कहानी पढ़ी या सुनी जाती है। 
 
या देवी सर्वभू‍तेषु मां सिद्धिदात्री रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

पर्स में रखें ये 5 चीजें, कभी नहीं होगी धन की कमी बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

चैत्र नवरात्रि पर IRCTC का वैष्‍णोदेवी स्पेशल टूर पैकेज, जानिए कम खर्च में कैसे जा सकते हैं माता रानी के दरबार में

चैत्र नवरात्रि 2025 की अष्टमी तिथि कब रहेगी, क्या रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त?

बुध ग्रह मीन राशि में अस्त, 3 राशियां रहेंगी मस्त

बुध हुए मीन राशि पर अस्त, जानें 5 राशियों पर क्या होगा असर

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: इन 3 राशियों को व्यवसाय में होगा लाभ, नौकरी में अच्छा रहेगा समय, जानें 21 मार्च का राशिफल

21 मार्च 2025 : आपका जन्मदिन

21 मार्च 2025, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

jhulelal jayanti 2025: भगवान झूलेलाल की कहानी

चैत्र नवरात्रि पर घट स्थापना और कलश स्थापना क्यों करते हैं?

अगला लेख