Hanuman Chalisa

पहलगाम हमले पर प्रवासी कविता : निःशब्द

पुष्पा परजिया
शुक्रवार, 25 अप्रैल 2025 (13:58 IST)
शब्द हुए हैं खामोश,
इस मंजर को देखकर 
कल्पांत कर रही आत्मा 
इस करुण बेबस अनजान पर 
 
खून खौलता है हर हिंदुस्तानी का   
मन करता है की रौंद डाले इन वहशियों को  
पलभर में दिया है आगाज युद्ध का इन नापाक इंसानों ने 
 
क्यों पत्थर से भी कड़े लोहे के दिल 
बना दिए दुनिया में तुमने ईश्वर 
क्यूं एक बूंद ना भर दी उनके दिलों में 
प्यार और कोमलता की 
 
आसमां रो पड़े इसे देखकर  
फिर क्यों तेरे सिर्फ अलग नाम के लिए,
ले ली जान एक मासूम की 
 
ये कैसी विभत्स भक्ति उनकी की,
कई घर बर्बाद हुए कई बेचारे अपंग हुए 
बिखर गई ज़िंदगी और मिले 
आंसू जीवन भर के लिए  
और कई मांगे सुनी हुई तो कई अनाथ हुए 
 
लेकिन आख़िर क्यों??क्यों??
वहशियत ही हमेशा जीत जाती है 
क्यों बेमूरव्वती ही नापाकी का जश्न मनाती है 
तेरे घर में इतनी देर क्यों हो जाती है 
हे ईश्वर की इंसा के विश्वास की 
तुझ पर रहने वाली लड़ी हरदम टूट सी जाती है 
 
नर संहार करने वाले उन दरिंदों को 
सजा देकर अपने भक्तों की आस्था तुम बनाए रखना  
जो जिंदगियां इस वक्त रो रही है खून के आंसू, 
उन्हें दुख सहने की तुम शक्ति देना। 

(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

Nautapa 2026: 25 मई से नौतपा: भीषण गर्मी के दिन, जानें महत्व, पर्यावरण और सेहत पर प्रभाव

बाल कविता: टप्पा टप्पा टुन टुन

Ganga Dussehra Bhog: गंगा दशहरा पर मैया को अर्पित करें ये विशेष भोग

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

अगला लेख