suvichar

कैलिफोर्निया के जंगलों में आग, 10 मरे

Webdunia
मंगलवार, 10 अक्टूबर 2017 (17:08 IST)
कैलिफोर्निया। अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत के जंगल में लगी भीषण आग में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। यह आग इतनी बढ़ चुकी है कि कई घर नष्ट हो चुके हैं और हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है। टीवी चैनलों के मुताबिक, कैलिफोर्निया के नापा और सोनोमा काउंटी में बहुत ही भीषण आग लगी है।

कैलिफोर्निया के अग्नि सुरक्षा विभाग के निदेशक केन पिमलोट ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि यह आग रविवार रात को लगी और शुष्क मौसम होने की वजह से तेजी से फैलती चली गई। अब तक 20,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
 
अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। इस घटना में झुलसे 100 से अधिक लोगों को आग संबंधी चोटों और स्वास्थ्य संबंधी अन्य समस्याओं की वजह से इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
 
आग की वजह से अनुमानित रूप से 1,500 इमारतें, ढांचे नष्ट हो चुके हैं और आठ काउंटीज के 57,000 एकड़ क्षेत्र में फैली जमीन खराब हो गई है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Holi Thandai: ऐसे बनाएं होली पर भांग की ठंडाई, त्योहार का आनंद हो जाएगा दोगुना

Holi Essay: होलाष्टक, होलिका दहन और धुलेंड़ी पर हिन्दी में रोचक निबंध

शक्ति के बिना अधूरे हैं शक्तिमान: नारी शक्ति के 8 स्वर्णिम प्रमाण

हिन्दी कविता : होलिका दहन

होली पर लघुकथा: स्मृति के रंग

सभी देखें

नवीनतम

जमाने का सबसे बड़ा रोग!

मिसाल है माननीयों की दूरदर्शिता

सपने में घर के चौखट से बातचीत

Holi n Bhang: होली पर चढ़ा भांग का नशा कैसे उतारें, पढ़ें 10 लाभकारी टिप्स

Dhulandi 2026: धुलेंडी पर क्या करें और क्या नहीं, जानिए खास बातें

अगला लेख