Hanuman Chalisa

पूर्व मेयर के चीफ स्टाफर रवि भल्ला के कैम्पेन मैनेजर बने

Webdunia
मंगलवार, 19 सितम्बर 2017 (11:20 IST)
न्यू जर्सी। होबोकन न्यू जर्सी की मेयर डॉन जिमर के पूर्व चीफ ऑफ स्टाफ विजय चौधरी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वे जिमर की हाल में खाली होने वाली सीट के दावेदार रवि भल्ला के प्रचार व्यवस्थापक के तौर पर काम करेंगे।
 
भल्ला, होबोकन के पहले चयनित पहले सिख अधिकारी हैं जिन्होंने दो बार सिटी काउंसिल की सेवा की है। उनका कार्यकाल छह वर्ष का रहा। मेयर के लिए अपनी दावेदारी से पहले प्रचार की घोषणा करते हुए 20 जून को जिमर से भी सहमति ली थी। 
 
इस छोटे से शहर के मेयर जिमर ने तीसरी बार चुनाव न लड़ने का फैसला किया और उन्होंने पर्यावरण संबंधी मुद्दों पर ध्यान की बात कही है। होबोकन देश में सबसे ज्यादा घना बसा शहर है जहां पर एक वर्ग मील के क्षेत्र में 55,000 लोग रहते हैं। 
 
विदित हो कि वर्ष 2015 में 32 वर्षीय चौधरी कांग्रेस के प्रतिनिधि जो क्राउली, न्यूयॉर्क के डेमोक्रेट के स्टाफर रहे हैं। उन्होंने क्राउली के दोबारा निर्वाचन के लिए भी प्रचार किया था।  
 
ईस्ट वेस्ट डॉट कॉम के समाचार के अनुसार भल्ला का मुकाबला होबोकन की काउंसिलवूमन जेन जियाटिनो से है जो कि रि‍पब्लिकन हैं। हडसन के रिपोर्टर ने दावा किया है कि भल्ला और जियाटिनो संभवत: अतीत में जिमर के समर्थकों के वोटों का बंटवारा कर लेंगे। 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

सभी देखें

नवीनतम

पेड़-पौधों का ज्योतिष कनेक्शन: 100 यज्ञों के बराबर पुण्य देता है सिर्फ एक पौधा! जानें किस्मत चमकाने वाली 11 जादुई बातें

Birsa Munda: आदिवासी स्वाभिमान और स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बिरसा मुंडा

World Bicycle Day 2026: 3 जून विश्व साइकिल दिवस: साइकिल चलाएं, स्वस्थ रहें, पर्यावरण बचाएं

लता मंगेशकर और सुमन कल्याणपुर : एक अज्ञात स्‍टेशन, देरी से आने वाली एक रेल की प्रतीक्षा और दिल ने फिर याद किया

क्या विनाशकारी सिद्ध होगा इस बार एल नीन्यो?

अगला लेख