khatu shyam baba

स्वाधीनता दिवस पर ट्रंप ने भारतीय-अमेरिकियों के योगदान की सराहना की

Webdunia
वॉशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारत-अमेरिका की साझेदारी के भविष्य का यह अब तक का सबसे शानदार दौर है। उन्होंने देश निर्माण में भारतीय-अमेरिकी समुदाय  के अनमोल योगदान की सराहना की।
 
भारत की स्वाधीनता की 70वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में शिकागो में इंडिया डे परेड में अपने संदेश में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और भारत के बीच चिरस्थायी दोस्ती का बंधन है  जिसका आधार साझा सुरक्षा और लोकतंत्र के मूल्यों के प्रति महान सम्मान है।
 
ट्रंप ने इस संदेश में कहा कि हिन्दुओं और भारतीय-अमेरिकियों के अद्वितीय योगदान के लिए आभार! हमारी बहुमूल्य साझेदारी का भविष्य बेहद उज्ज्वल है। आने वाली पीढ़ियों के  लिए हम और अधिक सहयोग जारी रखेंगे। 
 
इस मौके पर पढ़े गए संदेश में ट्रंप ने कहा कि भारत की जनता के लिए इस शानदार  मुकाम का जब हम समारोह मना रहे हैं, ऐसे में हम उन सभी हिन्दुओं और  भारतीय-अमेरिकियों को याद करना चाहते हैं जिन्होंने हमारे महान राष्ट्र के चरित्र निर्धारण  में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
 
इस समारेाह को संबोधित करते हुए इलिनोइस के गवर्नर ब्रूस रूनेर ने कहा कि  भारतीय-अमेरिकी समुदाय अमेरिका का अभिन्न हिस्सा है, जो इसे रंगों, संगीत, भोजन और  नृत्य कला से समृद्ध बनाता है। उन्होंने राज्य तथा देश में कारोबार तथा सांस्कृतिक विरासत  में योगदान के लिए भारतीय-अमेरिकी समुदाय की सराहना की।
 
रूनेर ने स्वहस्ताक्षरित एक अधिसूचना पढ़ी जिसमें 15 अगस्त को इलिनोइस प्रांत के लिए  आधिकारिक रूप से भारत का स्वतंत्रता दिवस घोषित किया गया। दिनभर चले समारोह का  समापन गायक मीका सिंह के कॉन्सर्ट से हुआ। इसमें करीब 30,000 लोग शामिल हुए। इस  दिन शीर्ष अमेरिकी सासंदों ने भारत-अमेरिकी साझेदारी को बढ़ाने का आह्वान किया।  (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या एक पुत्र भी गुरु हो सकता है? माता देवहूति का अद्भुत जीवन

Low Blood Sugar: हाइपोग्लाइसीमिया, बॉडी में शुगर कम होने पर क्या लक्षण महसूस होते हैं?

Indian Gooseberry: आंवला का जादू: रोज एक आंवला खाने से बालों और आंखों में होंगे ये 7 बड़े बदलाव

मृत्युपूर्व चेतना के लौटने का चमत्कार

बहुत ज्यादा सोचते हैं (Overthinking)? दिमाग को शांत और खुश रखने के लिए रोज करें ये 7 आसान योगासन

सभी देखें

नवीनतम

टी-20 मैच की तरह बेखौफ खेलें ज़िंदगी की दूसरी पारी

खामेनेई का अंत और इस्लामी क्रांति

Shitala Mata Bhog: बसोड़ा पर्व, शीतला माता भोग के 7 विशेष व्यंजन

पहले ही लिखी जा चुकी थी मुख्यमंत्री पद से नीतीश कुमार की विदाई की पटकथा

विश्व महिला दिवस 2026: महिला सुरक्षा से जुड़ी ये 4 अहम बातें हर किसी को जानना जरूरी

अगला लेख