Dharma Sangrah

ब्रिटेन के शुल्क मुक्त वीजा विस्तार से भारतीय चिकित्सक, नर्सों को होगा फायदा

Webdunia
शुक्रवार, 9 अप्रैल 2021 (23:28 IST)
लंदन। कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 महामारी से निपटने में शामिल अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों का 1 साल के लिए नि:शुल्क वीजा विस्तार का फायदा दुनियाभर के जिन 14 हजार आवेदकों को मिलेगा, उनमें भारतीय चिकित्सक और नर्स भी शामिल हैं।

ब्रिटेन के गृह मंत्रालय ने कहा कि नि:शुल्क 1 साल वीजा विस्तार का फायदा उन पात्र विदेशी स्वास्थ्य और देखभाल कार्यकर्ताओं और उनके आश्रितों को मिलेगा जिनके वीजा की अवधि एक अक्टूबर से पहले समाप्त होनी थी।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) और स्वतंत्र स्वास्थ्य और देखभाल क्षेत्र में काम कर रहे स्वास्थ्य पेशेवरों को इस विस्तार का लाभ मिलेगा। इन पेशेवरों में बड़ी संख्या में भारतीय पेशेवर भी शामिल हैं। ब्रिटेन की गृहमंत्री प्रीति पटेल ने कहा, ब्रिटेन में कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई में अहम भूमिका निभा रहे विदेशी स्वास्थ्य और देखभाल कर्मियों का समर्पण और कौशल वास्तव में असाधारण है।

उन्होंने कहा, उनमें से हजारों ने इस महामारी में अनगिनत जीवन बचाने में मदद की है और अब बेहद सफल टीकाकरण अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। मुफ्त वीजा विस्तार संबंधी हमारे निर्णय से पता चलता है कि हमारा देश इन नायकों के योगदान को कैसे महत्व देता है।

ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक ने कहा, विदेशों से उन कर्मचारियों की मदद करने के वास्ते, हम सुरक्षा प्रदान करने के लिए उनके वीज़ा का विस्तार कर रहे हैं, जो इस वायरस से निपट रहे हैं।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

आप करोड़पति कैसे बन सकते हैं?

दुनिया के ये देश भारतीयों को देते हैं सबसे ज्यादा सैलरी, अमेरिका नहीं है No.1 फिर भी क्यों है भारतीयों की पसंद

Lactose Intolerance: दूध पीने के बाद क्या आपको भी होती है दिक्कत? लैक्टोज इनटॉलरेंस के हो सकते हैं लक्षण, जानिए कारण और उपचार

Remedies for good sleep: क्या आप भी रातों को बदलते रहते हैं करवटें, जानिए अच्छी और गहरी नींद के उपाय

Heart attack symptoms: रात में किस समय सबसे ज्यादा होता है हार्ट अटैक का खतरा? जानिए कारण

सभी देखें

नवीनतम

Karwa Chauth Food 2025: करवा चौथ पर खाने में क्या-क्या बनता है? ट्राई करें ये 5 स्पेशल रेसिपी आइडियाज

Karwa chauth 2025: करवा चौथ पर अपनी राशि के अनुसार पहनें परिधान

पहली बार भारतीय मुद्रा पर भारत माता की छवि अंकित, जानिए छपे आदर्श वाक्य का अर्थ

संघ शताब्दी वर्ष: सौ वर्षों से तीन स्तंभों पर बढ़ रहा है

Valmiki Jayanti 2025: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर क्या है प्रभु श्रीराम की पूजा का महत्व, जानिए कैसे करें पूजा

अगला लेख