Dharma Sangrah

मुदिता भार्गव संभवत: कनेक्टीकट के गवर्नर की दावेदार

Webdunia
शुक्रवार, 22 सितम्बर 2017 (13:00 IST)
म‍िडलटन। स्थानीय ग्रीनविच टाइम की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय अमेरिकी मुदिता भार्गव अपने आपको स्टेट ऑफिस, गवर्नरशिप, के लिए तैयार कर रही हैं।विदित हो कि वर्ष 2016 के दौरान उन्होंने कनेक्टीकट स्टेट हाउस के लिए 151 डिस्ट्रिक्ट से प्रवेश पाने की कोशिश की थी लेकिन वे असफल रही थीं। 
 
‍हाल की एक रिपोर्ट में प्रकाशन ने कहा था कि भार्गव ने संभवत: 2018 में गवर्नरशिप की ओर कदम है। इससे पहले उन्होंने कनेक्टीकट डेमोक्रेटिक पार्टी के उप प्रमुख के पद से इस्तीफा दे दिया। जनवरी से सुश्री भार्गव इस पद पर थीं और उन्होंने 15 अगस्त को लिए पार्टी प्रमुख निक बैलेटो को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। इस बारे में भार्गव का कहना था कि वे राज्य के गवर्नरशिप का चुनाव लड़ने के लिए विचार कर रही हैं। 
 
हालांकि उन्होंने अपने पत्र में पद का नाम नहीं बताया तो लेकिन समझा जाता है कि वे गवर्नर पद पर विचार कर रही हैं। कनेक्टीकट के वर्तमान गवर्नर डैनल मैलोय वर्ष 2018 में तीसरी बार गवर्नर पद का चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं।
 
भार्गव ने अपना करियर फाइनेंशियल इंडस्ट्री में बिताया है और उनका कहना है कि उन्हें संभावित दावेदारी के लिए इंडस्ट्री से भी सहायता मिली है। उनका कहना है कि उन्होंने गवर्नर को लिखे पत्र में राज्य की समस्याओं के बारे में विस्तार से लिखा था। उनका कहना है कि उनके पास इन समस्याओं का समाधान है और वे इसे हल कर सकती हैं। 
 
भार्गव ने अपने इस्तीफे में चार्लोट्सविले, वर्जीनिया की हिंसा के बाद राष्ट्रपति ट्रम्प की 'घृणा और धर्मांधता की निंदा करते हुए कहा कि इस घटना के बाद उनके विचार बदल गए और उन्होंने बुनियादी तथा प्रगतिशील मूल्यों को बढ़ाने का फैसला किया है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

चेहरा पड़ गया है काला और बेजान? सर्दियों में त्वचा को मखमल जैसा कोमल बनाएंगे ये 6 जादुई टिप्स

Hair loss: बालों का झड़ना: कारण, डाइट चार्ट और असरदार घरेलू नुस्खे

ब्रेन एन्यूरिज़्म: समय पर पहचान और सही इलाज से बच सकती है जान, जानें एक्सपर्ट की राय

Health tips: स्वस्थ जीवन के लिए 10 सरल और असरदार उपाय

Work From Home: घर में इस दिशा में बैठकर करेंगे काम, तो करियर में मिलेगी दोगुनी तरक्की

सभी देखें

नवीनतम

महंगे सप्लीमेंट्स छोड़ें! किचन में छिपे हैं ये 5 'सुपरफूड्स', जो शरीर को बनाएंगे लोहे जैसा मजबूत

Valentines Week 2026: वेलेंटाइन वीक: 7 फरवरी से शुरू होगा प्रेमियों का 7 दिनों का उत्सव

Clock Direction: घड़ी लगाने की सही दिशा बदल देगी आपका 'बुरा समय', आज ही चेक करें अपना घर

Valentine Day Essay: वेलेंटाइन डे पर बेहतरीन निबंध हिन्दी में

प्रेरक कविता: तुम कमजोर नहीं हो

अगला लेख