Hanuman Chalisa

भारतीय अमेरिकी मकान मालिक की न्यू यॉर्क में मौत

Webdunia
मंगलवार, 26 सितम्बर 2017 (15:38 IST)
न्यू यॉर्क:  यहां ओजोन पार्क के पड़ोस में एक मकान के 68 वर्षीय मालिक की 24 सितंबर की सुबह मौत हो गई। जब उनके घर में एक पांच अलार्म वाली आग भड़क उठी थी। 
 
मौके पर अग्निशामक करीब एक घंटा बाद पहुंचे और उन्होंने आग पर काबू पा लिया। लेकिन उन्होंने इमारत के तहखाने में मोहिन्वी सिंह का शव पाया। पड़ोसियों ने स्थानीय मीडिया को बताया कि जब सिंह नीचे तहखाने में बिजली की आपूर्ति बाधित होने का कारण जानने के लिए गए तो वहां फंसकर रह गए। अधिकारियों का कहना है कि आग का कारण कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं थी। 
 
मोहिन्वी के दामाद रमन देओल का कहना है कि आग तड़के 2:30 बजे के आसपास देखी गई थी। उनके बेटे बेलकर्ण सिंह जब अपने पिता को देखने के लिए तहखाने में देखने गया तो उसने उन्हें वहां नहीं पाया। इस आशय की जानकारी वेबसाइट व्यूज हैडलाइंस में दी गई है।
 
विदित हो कि सिंह और उनका परिवार इमारत के पहले तल पर रहता था। न्यू यॉर्क पोस्ट ने बताया कि इमारत में तीन एक दूसरे असंबंधित सिख परिवार भी रहते थे। जब तहखाने से धुंआ उठता देखा गया, उस समय तीन बहनें और दो बच्चे भी इमारत में फंसे हुए थे लेकिन इन्हें फायर फाइटर्स ने सुरक्षित निकाल लिया हालांकि प्रत्येक को हल्की चोटें आई हैं। 
 
साकीचान लिलकोमार, 64 वर्षीय ने न्यू यॉर्क पोस्ट को बताया कि 'वहां पर छह बच्चे रह रहे थे। सबसे छोटे बच्चे को दादी हमेशा अपने साथ रखती थी। भगवान का शुक्र है कि सभी बाहर निकलने में सफल हुए हैं। सभी बहुत अच्छे लोग हैं।'  
 
पंजाब के प्रवासी सिंह टैक्सी चलाया करते थे। मीडिया रिपोर्ट्‍स के अनुसार उन्होंने अपने कई संबंधियों को स्पॉंसर किया था जोकि सभी उनके ही पास में रहते थे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

summer cooling tips: नौतपा में आग उगलेगी धरती, जानें Nautapa में घर पर राहत पाने के 7 घरेलू तरीके

गंगा दशहरा जल के प्रति कृतज्ञता का पर्व

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

Nautapa 2026: 25 मई से नौतपा: भीषण गर्मी के दिन, जानें महत्व, पर्यावरण और सेहत पर प्रभाव

बाल कविता: टप्पा टप्पा टुन टुन

अगला लेख