Hanuman Chalisa

अमेरिकी हिन्दुओं और सिखों ने वर्जीनिया हिंसा की निंदा की

Webdunia
वॉशिंगटन। अमेरिकी हिन्दुओं और सिखों ने वर्जीनिया में एक रैली के दौरान श्वेतों को  सर्वश्रेष्ठ मानने वाले नस्लवादियों द्वारा की गई हिंसा की निंदा की है। इस हिंसा में एक  महिला मारी गई है, वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी टिप्पणियों में लगातार  इसके लिए दोनों पक्षों को जिम्मेदार ठहराया है।
 
शेरलोट्सविले में रैली का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों की भीड़ में कार घुस जाने से एक  महिला की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए थे।
 
हिन्दू-अमेरिकन फाउंडेशन (एचएएफ) ने एक बयान में कहा कि शेरलोट्सविले में पिछले  सप्ताहांत हमारे देश ने जो देखा, वो हिंसक रूप से यह बताता है कि जब अंतरनिहित और  स्पष्ट तौर पर हिंसा के साथ नफरत, असहिष्णुता, अलग-अलग विचारधाराओं की  अभिव्यक्ति सामने आती है तो सहिष्णुता अपनी हद खो सकती है और ऐसे शब्दों तथा  कार्रवाइयों को स्वीकार नहीं करना चाहिए बल्कि इनकी निंदा करनी चाहिए। 
 
एचएएफ ने एक बयान में कहा कि अमेरिकी समाज में श्वेतों को सर्वश्रेष्ठ मानने वाले  नस्लवादियों, श्वेत राष्ट्रवाद, यहूदी विरोधी भावना, नव नाजीवाद, कू क्लक्स क्लान या  अज्ञानता और कट्टरता से जुड़ी किसी तरह की विचारधारा की कोई जगह नहीं है। नेशनल  सिख कैम्पेन के सह संस्थापक राजवंत सिंह ने कहा कि शेरलोट्सविले में जो हुआ, वह  शर्मनाक और निंदनीय है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

Nautapa 2026: 25 मई से नौतपा: भीषण गर्मी के दिन, जानें महत्व, पर्यावरण और सेहत पर प्रभाव

बाल कविता: टप्पा टप्पा टुन टुन

Ganga Dussehra Bhog: गंगा दशहरा पर मैया को अर्पित करें ये विशेष भोग

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

अगला लेख