Hanuman Chalisa

ब्रिटेन जाने वाले छात्रों के वीजा में 27 प्रतिशत की वृद्धि

Webdunia
नई दिल्ली। ब्रिटेन जाने वाले भारतीय नागरिकों के वीजा में पिछले साल की तुलना में 9 प्रतिशत की वृद्धि हुई है जबकि छात्रों के वीजा में 27 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। 
 
ब्रिटेन उच्चायोग की ओर से आज यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार इस वर्ष सितंबर तक 5 लाख 17 हजार भारतीय नागरिकों को वीजा मिला, जो गत साल से 9 प्रतिशत अधिक है। इनमें 4 लाख 27 हजार लोगों को पर्यटक वीजा मिला। इसमें 11 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। गत वर्ष 14,000 छात्रों को वीजा मिला था, जो 27 प्रतिशत अधिक है। अल्प अवधि के लिए वीजा 5,000 छात्रों को मिला जबकि 53,000 लोगों को काम का वीजा मिला।
 
भारत में ब्रिटेन के उच्चायुक्त सर डोमिक एस. क्वीथ ने वीजा की वृद्धि में बढ़ोतरी का स्वागत किया है और कहा है कि भारत-ब्रिटेन संबंधों के लिए यह बेहतर समय है। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अन्य देशों के साथ संबंधों को मजबूत बनाने की बात कही है और इसका सबूत ये आंकड़े बता रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि वीजा के लिए छात्रों के 90 प्रतिशत आवेदन 15 दिन में निपटा दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन चाहता है कि अधिक से अधिक भारतीय लोग पढ़ाई, व्यापार और पर्यटन के लिए आएं। लंदन के मेयर सादिक खान और स्कॉटलैंड के डिप्टी फर्स्ट मिनिस्टर जॉन स्विनी की गत दिनों की भारत यात्रा इसका प्रमाण है कि ब्रिटेन भारत में दिलचस्पी ले रहा है। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

भोजशाला: सत्य अतीत, सनातन की न्यायिक जीत

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

अगला लेख