Hanuman Chalisa

अनंत चतुर्दशी पर्व 2019 : जानिए कैसे करें व्रत और पूजन, बहुत सरल है यह विधि

Webdunia
भाद्रपद शुक्ल चतुर्दशी को अनंत चतुर्दशी का व्रत किया जाता है। भगवान सत्यनारायण के समान ही अनंत देव भी भगवान विष्णु का ही एक नाम है। यही कारण है कि इस दिन सत्यनारायण का व्रत और कथा का आयोजन प्राय: किया जाता है। जिसमें सत्यनारायण की कथा के साथ-साथ अनंत देव की कथा भी सुनी जाती है। इस व्रत में अनंत की चौदह गांठ चौदह लोकों की प्रतीक मानी गई हैं। उनमें अनंत भगवान विद्यमान हैं। 
 
आइए जानें कैसे करें पूजन :- 
 
* प्रात:काल स्नानादि नित्यकर्मों से निवृत्त होकर कलश की स्थापना करें। 
 
* कलश पर अष्टदल कमल के समान बने बर्तन में कुश से निर्मित अनंत की स्थापना की जाती है। 
 
* इसके आगे कुंमकुम, केसर या हल्दी से रंग कर बनाया हुआ कच्चे डोरे का चौदह गांठों वाला 'अनंत' भी रखा जाता है। 
 
* कुश के अनंत की वंदना करके, उसमें भगवान विष्णु का आह्वान तथा ध्यान करके गंध, अक्षत, पुष्प, धूप, दीप, नैवेद्य आदि से पूजन करें। 
 
* तत्पश्चात अनंत देव का ध्यान करके शुद्ध अनंत को अपनी दाहिनी भुजा पर बांध लें। 
 
* यह डोरा भगवान विष्णु को प्रसन्न करने वाला तथा अनंत फल देने वाला माना गया है। यह व्रत धन-पुत्रादि की कामना से किया जाता है। 
 
* इस दिन नए डोरे के अनंत को धारण करके पुराने का त्याग कर देना चाहिए। 
 
* इस व्रत का पारण ब्राह्मण को दान करके करना चाहिए। 

ALSO READ: Anant chaturdashi 2019 : अनंत चतुर्दशी (12 सितबंर) व गणेश विसर्जन के मंगल मुहूर्त

ALSO READ: Anant Chaturdashi Story 2019 : 12 सितंबर को अनंत चतुर्दशी, इस दिन अवश्य पढ़ें यह पौराणिक व्रत कथा

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

Surya Gochar 2026: रोहिणी नक्षत्र में आ रहे हैं सूर्य देव, इन 6 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन

नौतपा के साथ एल नीनो का डबल असर, इस बार पड़ेगी भीषण गर्मी और चलेगी खतरनाक लू

राहु का कुंभ में डेरा: 31 अक्टूबर तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, आएगा बंपर उछाल

सूर्य और बुध की वृषभ राशि में युति, बुधादित्य योग से 6 राशियों को होगा फायदा

सभी देखें

धर्म संसार

Eid-ul-Azha 2026: ईद उल अजहा का इतिहास और मुख्य संदेश

जून में होने वाला है सबसे शुभ ग्रह का बड़ा परिवर्तन, 3 राशियों के पलट जाएंगे दिन

बैठे-बैठे पैर हिलाना शुभ या अशुभ? ज्योतिष में छिपे हैं ये 5 बड़े संकेत

Vastu tips for gifting watch: बर्थडे पर बच्चों को घड़ी गिफ्ट देने से क्या होता हैं?

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (27 मई, 2026)

अगला लेख