शुरू हो रहा है चातुर्मास, 4 माह में कर लें ये 4 काम तो हो जाएंगे स्वस्थ

WD Feature Desk
सोमवार, 1 जुलाई 2024 (17:05 IST)
Chaturmas 2024 : हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आषाढ़ शुक्ल देवशयनी एकादशी यानी 17 जुलाई 2024 से चातुर्मास प्रारंभ हो गए हैं। शास्त्रों के अनुसार चातुर्मास में तप, साधना या जप बहुत जल्दी फलित होते हैं। इसलिए साधना और सिद्धियों के लिए इन चार माह को सबसे उत्तम माह बताया गया है। कहते हैं कि इन चार माह में सेहत में भी सुधार करके स्वस्थ हुआ जा सकता है। कौनसे चार कार्य करना चाहिए जो सेहतमंद बना सकते हैं।
 
1. त्याज्य पदार्थ : चातुर्मास में तेल से बनी चीजों का सेवन न करें, दूध, शकर, दही, तेल, बैंगन, पत्तेदार सब्जियां, नमकीन या मसालेदार भोजन, मिठाई, सुपारी, मांस और मदिरा का सेवन नहीं करें। श्रावण में पत्तेदार सब्जियां यथा पालक, साग इत्यादि, भाद्रपद में दही, आश्विन में दूध, कार्तिक में प्याज, लहसुन और उड़द की दाल, आदि का त्याग कर दिया जाता है।ALSO READ: चातुर्मास में इस बार करें ये खास 4 काम तो जीवनभर का मिट जाएगा संताप
 
2. व्रत : चातुर्मास में दिन में एक ही समय भोजन करें और दूसरे समय सिर्फ ज्यूस पिएं। जूस में नारियल पानी, संतारा जूस या अनार जूस ले सकते हैं। या रात्रि में फलाहार कर सकते हैं। चातुर्मास का व्रत रख रहे हैं तो यदि आप बीमार हो जाएं तभी व्रत का त्याग कर सकते हैं अन्यथा व्रत को खंडित नहीं करना चाहिए।
 
3. ब्रह्मचर्य का पालन : इन चार माह में ब्रह्मचर्य का पालन करने से शरीर और मन को बहुत लाभ होता है। इसमें मन, वचन और कर्म से पवित्र बने रहें। कम से कम बोलें।
 
4. ध्यान योग या संत्संग : प्रतिदिन सुबह और शाम को 20-20 मिनट का ध्यान करें और सूर्य नम:स्कार करें। यदि ऐसा नहीं कर सकते हैं तो सत्संग का लाभ लें।ALSO READ: Chaturmas 2024 : कब से शुरू होगा चातुर्मास? इस दौरान क्‍या करना चाहिए?
 
चातुर्मास नियमों के 10 फायदे- 10 benefits of Chaturmas : 
 
1. आपकी सेहत में जबरदस्त सुधार होगा। रोग होगा तो मिट जाएगा।
 
2. मानसिक संताप मिट जाएंगे। किसी भी प्रकार से भय और चिंता नहीं रहेगी।
 
3. सभी तरह के मानसिक विकार मिट जाते हैं और मानसिक दृढ़ता प्राप्त होती है।
 
4. विधिवत व्रत और पूजन करने से भगवान विष्णु और शिवजी की कृपा प्राप्त होगी।
 
5. आत्म विश्‍वास, त्याग, समर्पण और संयम की भावना का विकास होता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

साप्ताहिक पंचांग 31 से 06 तक, जानें अप्रैल 2025 के पहले सप्ताह के शुभ मुहूर्त

Uttarakhand : चारधाम तीर्थयात्रियों के लिए स्वास्थ्य परामर्श जारी, श्रद्धालुओं से आवश्यक दवाइयां रखने को कहा

नवरात्रि की चतुर्थ देवी मां कूष्मांडा की कथा

नवरात्रि की पांचवीं देवी मां स्कंदमाता की कथा

नवरात्रि की छठी देवी मां कात्यायनी की कथा

सभी देखें

धर्म संसार

नवरात्रि की तृतीया देवी चंद्रघंटा की पूजा विधि, मंत्र, भोग और आरती

Matsya jayanti: मत्स्य अवतार जयन्ती पर पूजा का शुभ मुहूर्त और पौराणिक कथा

अयोध्या में श्रीराम राज्य महोत्सव क्यों मनाया जाता है?

Eid Mubarak : अल्लाह का तोहफा है ईद, मन्नतें पूरी होने और खुशियां जाहिर करने का खास दिन

नवरात्रि की द्वितीय देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा विधि, मंत्र, भोग और आरती

अगला लेख