Hanuman Chalisa

भगवान चित्रगुप्त की जयंती आज : पढ़ें सरल पूजा विधि, मंत्र एवं आरती

Webdunia
Chitragupta Jyanati 2020
 
कायस्थ समाज के आराध्य भगवान चित्रगुप्त की जयंती वैशाख शुक्ल सप्तमी, गुरुवार 30 अप्रैल 2020 को मनाई जा रही है। 
 
पूजन - इस दिन उनका पंचामृत स्नान, श्रृंगार, हवन, आरती तथा कलम-दवात की पूजा की जाएगी। अगर घर में उनकी तस्वीर न हो तो चित्रगुप्त जी के प्रतिक एक कलश को स्थापित कर पूजन करें। दीपक जलाएं तथा सबसे पहले श्री गणेश की पूजा अर्चना करने के बाद भगवान चित्रगुप्त जी को चंदन, हल्दी, रोली, अक्षत, पुष्प व धूप आदि से विधि-विधान से पूजन करें। 
 
इसके बाद ऋतु फल या पंचामृत या सुपारी का भोग लगाएं। अगर आप भी भगवान चित्रगुप्त की कृपा पाना चाहते हैं निम्न मंत्र का जाप करें। आइए जानें चित्रगुप्त की प्रार्थना के लिए मंत्र कौन-सा मंत्र पढ़ें... 
 
मसिभाजनसंयुक्तं ध्यायेत्तं च महाबलम्।
लेखिनीपट्टिकाहस्तं चित्रगुप्तं नमाम्यहम्।।
 
इसके साथ ही भगवान चित्रगुप्त के इस मंत्र का जाप अवश्य करें। 
 
वैशाख शुक्ल सप्तमी के दिन '‎ॐ श्री चित्रगुप्ताय नमः' का 108 मंत्र का जाप करना लाभदायी रहता है।
 
श्री चित्रगुप्त जी की आरती
 
श्री विरंचि कुलभूषण, यमपुर के धामी।
पुण्य पाप के लेखक, चित्रगुप्त स्वामी॥
 
सीस मुकुट, कानों में कुण्डल अति सोहे।
श्यामवर्ण शशि सा मुख, सबके मन मोहे॥
 
 
भाल तिलक से भूषित, लोचन सुविशाला।
शंख सरीखी गरदन, गले में मणिमाला॥
 
अर्ध शरीर जनेऊ, लंबी भुजा छाजै।
कमल दवात हाथ में, पादुक परा भ्राजे॥
 
नृप सौदास अनर्थी, था अति बलवाला।
आपकी कृपा द्वारा, सुरपुर पग धारा॥
 
भक्ति भाव से यह आरती जो कोई गावे।
मनवांछित फल पाकर सद्गति पावे॥
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बुध की उल्टी चाल शुरू: 29 जून से इन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान?

3 दिन बाद बुध का कर्क राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, खुलेंगे सफलता के नए द्वार

नरेंद्र मोदी के बाद अगला पीएम अमित शाह या योगी आदित्यनाथ, सटीक भविष्यवाणी

सौर आषाढ़ मास 2026: जानिए इसका धार्मिक महत्व और विशेष परंपराएं

मंगल का शुक्र की राशि में प्रवेश, 3 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान, बढ़ सकती हैं ये परेशानियां

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (30 जून, 2026)

30 June Birthday: आपको 30 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 30 जून 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

Guru Hargobind Jayanti 2026: गुरु हरगोविंद सिंह जयंती: जानें उनके बताए सिद्धांत, जो आज भी हैं प्रासंगिक

Ashadha Month 2026: आषाढ़ माह प्रारंभ 2026: जानिए इस माह का महत्व और क्या करें, क्या नहीं करें?

अगला लेख