Hanuman Chalisa

हरतालिका तीज पर क्यों करते हैं श्रृंगार, जानिए राज

Webdunia
तीज पर श्रृंगार का राज : शिव पुराण के अनुसार, माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए 107 जन्मों तक कठिन तप किया, फिर भी उनकी मनोकामना पूर्ण नहीं हुई। वे अपने 108वें जन्म में इसी हरतालिका तीज व्रत के प्रभाव से शिवजी को प्रसन्न करने में सफल रहीं। भगवान शिव ने माता पार्वती के व्रत से प्रसन्न होकर उनको अपनी अर्धांगिनी बनाया।
 
हरतालिका तीज के दिन महिलाएं 16 श्रृंगार करती हैं और शाम को पूजा के दौरान माता पार्वती को 16 श्रृंगार की वस्तुएं तथा भगवान शिव को वस्त्र अर्पित करती हैं।
 
हरतालिका तीज के दिन महिलाएं सुबह घर के काम और स्नान करने के बाद सोलह श्रृंगार करके निर्जला व्रत रखती हैं। इसके बाद मां पार्वती और भगवान शिव की पूजा होती है। विवाहित स्त्रियां अपने पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखती हैं। इस खास त्योहार पर हरे वस्त्र, हरी चुनरी, हरा लहरिया, हरा श्रृंगार, मेहंदी, झूला झूलने का भी रिवाज है। हरतालिका तीज को महिलाएं उत्साह व उमंग के साथ मनाती हैं। इस दिन 16 श्रृंगार महिलाएं करती हैं जिसमें खासतौर पर अपने श्रृंगार में हरे रंग को शामिल करती हैं। 
 
जानें हरतालिका तीज के हरे श्रृंगार-
 
मेहंदी- हरतालिका तीज में मेहंदी का भी महत्वपूर्ण स्थान है। इस खास अवसर पर महिलाएं अपने हाथों में मेहंदी लगाती हैं। मेहंदी डिजाइन में आप अरेबिक डिजाइन, फ्लोरल मेहंदी डिजाइन, भरवां मेहंदी, सिंपल और सादगीभरी डिजाइन बना सकती हैं। इन्हें आप आसानी से घर पर ही आप बना सकती हैं।
 
हरी चूड़ियां- हरतालिका तीज में हरे रंग का बहुत महत्व होता है। सुहागिन स्त्रियां तीज में हरे रंग की चूड़ियों को शामिल करती हैं, क्योंकि हरे रंग की चूड़ियां सुहागिन स्त्रियां पति की खुशहाली, तरक्की, दीर्घायु व सेहतमंद जिंदगी के लिए पहनती हैं।
 
हरे वस्त्र- हरतालिका तीज में महिलाएं हरे रंग के वस्त्र धारण करती हैं। यह आंखों को भी राहत पहुंचाने वाला रंग है। आप साड़ी, सूट, लहंगा जैसे ट्रेडिशनल ड्रेस पहन सकती हैं।
 
झुमके- महिलाओं का 16 श्रृंगार झुमकों के बिना अधूरा-सा लगता है। तीज में आप हरे रंग के झुमकों को अपने श्रृंगार में शामिल कर सकती हैं, जो आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे। इसके लिए आप कुंदन बालियां, लटकने वाली एंटीक डिजाइनर बालियां, मीनाकारी झुमकी, कुंदन की मीनाकारी झुमकी को चुन सकती हैं। इसके अलावा विंग्स स्टाइल ईयररिंग, झुमके, घुंघरू वाली ईयररिंग्स भी महिलाएं ट्राए कर सकती हैं। पिकॉक डिजाइन में अंगूठी ईयररिंग्स और नेकलेस इन्हें आप लहंगे, साड़ी के साथ टीमअप करके पहन सकती हैं।
 
हरी बिंदी- तीज में हरा श्रृंगार एक तरह से प्रकृति से नाता झलकाता है। हरी बिंदियों को महिलाएं अपने 16 श्रृंगार में शामिल करती हैं। साड़ी के अलावा भी बिंदी सूट और हर ट्रेडिशनल ड्रेस पर खूब जंचती है। यह आपके फीचर्स को भी शॉर्प दिखाती है। इसके लिए अपने फेस कट के अनुसार बिंदी का चयन करें। हार्ट शेप फेसकट की महिलाओं को छोटी बिंदी लगानी चाहिए, बड़ी बिंदी इनके चेहरे पर नहीं जंचती।
 
ओवल फेसकट वाली महिलाओं पर किसी भी तरह की बिंदी जंचती है तो आप हर डिजाइन की बिंदी लगा सकती हैं। राउंड फेसकट वाली महिलाओं को गोल बिंदी लगानी चाहिए। यह आपको परफेक्ट लुक देने में मदद करती है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का भविष्य क्या है? ज्योतिषीय गणना में सामने आए चौंकाने वाले संकेत

शनि की साढ़ेसाती के प्रथम चरण में मेष राशि, क्या बढ़ेंगी मुश्किलें या मिलेगा लाभ?

दुनिया की प्रमुख विचारधाराएं कौन-कौन सी हैं? जानिए पूरी सूची और उनकी खासियतें

राहु का गोचर: 5 राशियों के लिए खुले हैं तरक्की के बंद दरवाजे, अभी भी बचा है समय

सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण: जानिए किन राशियों पर रहेगा इसका सीधा और बड़ा असर

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (16 जून, 2026)

16 June Birthday: आपको 16 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 जून 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

Bada Mangal 2026: सातवें बड़े मंगल पर अवश्य करें ये 10 कार्य, हनुमान जी देंगे वरदान

Muharram month 2026: मोहर्रम मास का इस्लाम धर्म में महत्व और परंपरा जानें

अगला लेख