suvichar

हरतालिका तीज 12 सितंबर को, हर सुहागन राशि अनुसार करें पूजन

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे
माता पार्वतीजी ने भगवान शिवजी को अपना पति मन ही मन मान लिया था। उनके पिता हिमालय उनका विवाह भगवान विष्णु से करना चाहते थे, परन्तु माता को यह पसंद नहीं था। अत: माता ने अपनी सखी के साथ घोर वन में जाकर तप किया, जिस दिन यह व्रत पूर्ण हुआ उस दिन भाद्र शुक्लपक्ष की तीज तिथि थी व हस्त नक्षत्र था, शिवजी ने प्रसन्न होकर माता को वरदान दिया व अपनी अर्धांगिनी बनाया।
 
सुहागन महिलाएं अपने पति की रक्षा व लंबी उम्र के लिए यह व्रत करती हैं, बालिकाएं भी इच्छित वर के लिए यह व्रत करती हैं। राशि अनुसार शिव व माता पार्वती का पूजन करने से शुभ फल की शीघ्र प्राप्ति होती है।
 
मेष- माताजी को लाल रंग का वस्त्र चढ़ाएं व ॐ नमस्ते रुद्राय नम: का जाप करें।

वृषभ- माताजी को चुनरी चढ़ाएं व ॐ शोमाय नम: का जाप करें।

मिथुन- माताजी को हरे पत्ते व मेहंदी चढ़ाएं साथ ही ॐ सामप्रियाय नम: का जाप करें।

कर्क- माताजी को चांदी की बिछिया चढ़ाएं व ॐ सिद्धैश्वर्यै नम: का जाप करें।

सिंह- माताजी को गुलाबी चुनरी चढ़ाएं व ॐ रुद्राय नम: का जाप करें।

कन्या- माताजी को हरे वस्त्र चढ़ाएं व ॐ शंभवे नम: का जाप करें।

तुला- माताजी को पंचधातु का कड़ा चढ़ाएं व ॐ त्रिशूलाय नम: का जाप करें।

वृश्चिक- माताजी को सिंदूरी वस्त्र चढ़ाएं व ॐ महेश्वराय नम: का जाप करें।

धनु- माताजी को पीला वस्त्र चढ़ाएं व ॐ पार्वती प्रियाय नम: का जाप करें।

मकर- माताजी को मोती चढ़ाएं व ॐ पशुपतये नम: का जाप करें।

कुंभ- माताजी को लाल चुनरी चढ़ाएं व ॐ अंगारेश्वराय नम: का जाप करें।

मीन- माताजी को पीला फूल चढ़ाएं व ॐ शिवाय नम: का जाप करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

सूर्य का मीन राशि में गोचर: इन 6 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की और धन के नए रास्ते

चैत्र नवरात्रि 2026: घट स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या है? जानें कलश स्थापना का सही समय

हिंदू नववर्ष 2083 के कौन है वर्ष का राजा और मंत्री, किन राशियों पर रहेगा शुभ प्रभाव

विक्रम संवत सबसे प्राचीन होने के बाद भी भारत का राष्ट्रीय कैलेंडर क्यों नहीं बना? जानिए 3 बड़े कारण

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (24 मार्च, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 24 मार्च 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

24 March Birthday: आपको 24 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अशोक अष्टमी: चैत्र नवरात्रि का वह पर्व जो मिटा देता है जीवन के समस्त शोक

रामनवमी 2026: प्रभु श्रीराम को लगाएं ये 5 खास भोग, तुरंत प्रसन्न होकर देंगे आशीर्वाद

अगला लेख