Hanuman Chalisa

फुलेरा दूज : आज कृष्ण मंदिरों में बिखरेगा Phulera Dooj का रंग, जानिए क्या करें और क्या न करें

Webdunia
साल 2022 में 4 मार्च को फुलैरा दूज (Phulera Dooj 2022) का त्योहार मनाया जा रहा है। होली से पहले फुलेरा/फुलैरा दूज का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन विधि विधान के साथ कृष्ण जी और राधा जी की पूजा से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। फुलेरा दूज एक शुभ पर्व है, जिसे उत्तर भारत के लगभग सभी क्षेत्रों में बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया जाता है।
 
यह त्योहार भगवान कृष्ण को समर्पित है। शाब्दिक अर्थ में फुलेरा का अर्थ 'फूल' फूलों की अधिकता को दर्शाता है। मान्यता यह है कि इस दिन भगवान कृष्ण फूलों के साथ खेलते हैं और फुलेरा दूज की शुभ पूर्व संध्या पर होली के त्योहार में भाग लेते हैं। यह त्योहार लोगों के जीवन में खुशियां और उल्लास लाता है।
 
जानिए फुलैरा दूज पर क्या करें और क्या न करें...
 
1. फुलेरा/ फुलैरा दूज पर भगवान श्री कृष्ण और राधा जी की पूजा की जाती है। इस दिन दोनों पर गुलाल जरूर अर्पित करें क्योंकि इस दिन से होली शुरू होती है। 
 
2. फुलेरा/ फुलैरा दूज पर राधा कृष्ण को रंग बिरंगे फूल जरूर अर्पित करें, इससे परस्पर प्यार बढ़ेगा। राधा-कृष्ण के मंदिर जाकर इस दिन दर्शन जरूर कर लें। ऐसा करना शुभ माना जाता है।  
 
3. फुलेरा/ फुलैरा दूज  के दिन राधा जी को श्रृंगार की वस्तुएं जरूर अर्पित करें और उनमें से कोई चीज अपने पास संभाल कर रख लें। ऐसा करने से जल्द विवाह होगा। आप चाहें तो इस दिन बिना किसी मुहूर्त के भी विवाह कर सकते हैं। 
 
4. फुलेरा/ फुलैरा दूज पर सभी मांगलिक कार्य करें। गाय को भोजन कराने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी और सभी दुख दूर हो जाएंगे। 
 
5. फुलेरा/ फुलैरा दूज पर किसी का भी अपमान न करें। प्रेमी का तो बिल्कुल भी नहीं, इसी तरह घर के वरिष्ठों का भी नहीं। यह अशुभ फलदायक होता है। 
 
6. फुलेरा/ फुलैरा दूज के दिन राधा कृष्ण को गुलाल अर्पित किया जाता है। इस गुलाल को अपने पैरों में न आने दें। इस दिन किसी की निंदा न करें। किसी कृष्ण भक्त का अपमान न करें। गाय, मयूर और छोटी बछिया को आहार दें। 
 
7. फुलेरा/ फुलैरा दूज के मौके पर भूलकर भी मांसाहार न करें। इस दिन शराब के सेवन से भी दूर रहें। 

ALSO READ: फुलेरा दूज क्यों मनाया जाता है? श्रीकृष्ण और राधारानी के शुभ मंत्र करेंगे हर कामना पूरी

ALSO READ: फुलेरा दूज के 11 शुभ उपाय, 4 मार्च को कान्हा और राधा के आशीर्वाद के लिए अवश्य आजमाएं

Phulera Dooj 2022

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का भविष्य क्या है? ज्योतिषीय गणना में सामने आए चौंकाने वाले संकेत

शनि की साढ़ेसाती के प्रथम चरण में मेष राशि, क्या बढ़ेंगी मुश्किलें या मिलेगा लाभ?

दुनिया की प्रमुख विचारधाराएं कौन-कौन सी हैं? जानिए पूरी सूची और उनकी खासियतें

राहु का गोचर: 5 राशियों के लिए खुले हैं तरक्की के बंद दरवाजे, अभी भी बचा है समय

सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण: जानिए किन राशियों पर रहेगा इसका सीधा और बड़ा असर

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (15 जून, 2026)

15 June Birthday: आपको 15 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 जून 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (14 जून, 2026)

14 June Birthday: आपको 14 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख