Hanuman Chalisa

शीतला षष्ठी 2021 : शीतला षष्ठी व्रत क्यों रखते हैं, जानिए

अनिरुद्ध जोशी
माघ माह में शुक्ल पक्ष की षष्ठी (छठी) तिथि को शीतला षष्ठी का व्रत किया जाता है। इस बार शीतला षष्ठी व्रत 17 फरवरी 2021 को पड़ रहा है। माता शीतला का पर्व किसी न किसी रूप में देश के हर कोने में होता है। कोई माघ शुक्ल की षष्ठी को, कोई वैशाख कृष्ण पक्ष की अष्टमी, कोई चैत्र के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को तो कोई श्रावण मास की सप्तमी को शीतला माता का पूजना और व्रत रखता है।
 
 
क्यों रखते हैं व्रत : शीतला षष्ठी के दिन किया जाने वाला शीतला माता का व्रत संतान सुख की प्राप्ति के लिए होता है। शीताला माता की पूजा आराधना से घर में शांति बनी रहती है। इससे दैहिक और मानसिक संताप मिट जाते हैं।
 
 
शीतला षष्ठी के दिन यदि कोई महिला संतान सुख की कामना कर पूरे विधि-विधान से शीतला माता का व्रत करती है, तो शीतला माता के आशीर्वाद से वह संतान प्राप्त करती है। ऐसी भी मान्यता है कि जब छोटे बच्चों को दाने निकल आते हैं, तो घर के बड़े-बुजुर्ग शीतला माता का प्रकोप मानते हैं। शीतला माता को शांत और प्रसन्न करने के लिए भी इस व्रत को किया जाता है।  
 
क्या करते हैं व्रत में : इस व्रत में महिला प्रातः काल उठकर ठंडे पानी से स्नान करके शीतला माता की पूजा करती है। रात का रखा बासी भोजन ही करती है। इस दिन घर में चूल्हा नहीं जलता है बल्कि चूल्हे की पूजा की जाती है। माता शीतला को शीतल चीजें पसंद हैं इसलिए उन्हें भी ठंडा भोग ही लगाया जाता है। शीतला माता की विधिवत् पूजा करने के पश्चात शीतला षष्ठी की कथा भी अवश्य पढ़नी चाहिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

शुक्र का सिंह राशि में गोचर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जरूर करें ये 3 उपाय

अमरनाथ यात्रा 2026: निकलने से पहले जरूर कर लें ये 5 जरूरी तैयारियां, तभी रहेगा सफर सुरक्षित

Vakri Budh Effect: बुध की कर्क राशि में वक्री चाल, इन 3 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क

क्या धरती से टकराएगा विशालकाय उल्कापिंड? जानें कब सच हो सकती है यह भविष्यवाणी

राहु-गुरु का षडाष्टक योग बना, जानें 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा असर

सभी देखें

धर्म संसार

Gupt Navratri 2026: आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि कब से कब तक रहेगी?

मीन राशि में शनि का प्रभाव कब तक रहेगा, 6 को मिलेगा लाभ और 6 को होगा नुकसान?

अंक ज्योतिष और वैवाहिक सामंजस्य: जानिए क्या कहते हैं आपके अंक?

July Planet Transit 2026: सूर्य, बुध और शुक्र का गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, जानें आपकी राशि पर असर

राहु-मंगल का अंगारक योग: धनिष्ठा नक्षत्र में 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, 3 रहें सावधान, जानें 5 उपाय

अगला लेख