Hanuman Chalisa

11 अगस्त को हरियाली तीज व्रत, हरियाली तीज से पहले सिंजारा कैसे मनाएं

अनिरुद्ध जोशी
Sinjara Hariyali Teej 2021 
 

10 अगस्त 2021 मंगलवार श्रावण माह की द्वितीया तिथि के दिन सिंजारा या सिंधारा पर्व मनाया जाएगा। इसी दिन मंगला गौरी का व्रत भी रहेगा। 11 अगस्त 2021 बुधवार को हरियाली तीज रहेगी। सिधारा पर्व खासकर पंजाबी, हरियाणवी और राजस्थानी महिलाएं मनाती हैं। इस दिन से कई तरह के रिति-रिवाज जुड़े हैं।
 
 
1. यह एक श्रृंगार दिवस है। इस दिन महिलाएं सजती संवरती हैं और झुला झूलती और लोकगीत गाती है। स्त्रियां समूह गीत गाकर झूला झूलती हैं।
 
2. परंपरा के अनुसार यह पर्व थोड़ी बहुत भिन्नता के साथ मनाया जाता है। जैसे नवविवाहित महिलाएं अपने मायके जाकर यह त्योहार मनाती हैं, जबकि कुछ महिलाएं अपने ससुराल में रहकी ही यह पर्व मनाती है।
 
3. जिन लड़कियों की सगाई हो जाती है, उन्हें अपने होने वाले सास-ससुर से सिंजारा मिलता है। 
 
4. सिंजारा या सिंधारा वह होता है जिसमें साड़ी, मेहंदी, लाख की चूड़ियां, लहरिया, अन्य श्रृंगार का सामन, मठरी, पंजीरी, मिठाई और विशेषकर घेवर शामिल होता है।
 
5. विवाहित महिलाओं को भी अपने पति, रिश्तेदारों एवं सास-ससुर के उपहार मिलते हैं।
 
6. सभी महिलाएं मां पार्वती की मूर्ति मध्य में रख आसपास इकट्ठा होकर देवी पार्वती की पूजा करती हैं।
 
7. इस दौरान मां पार्वती के विभिन्न लोकगीत गाए जाते हैं।
 
8. इस दिन अच्छे अच्छे पकवान बनाकर खाए जाते हैं और दूरे दिन व्रत किया जाता है। 
 
9. शादी के बाद बहू के मायके से सिंधारा रक्षा बंधन पर भी भेजने का प्रचलन है।
 
10. यह पर्व अच्छे दांपत्य जीवन, धन, सुख-समृद्धि और दीर्घायु जीवन के लिए मनाया जाता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

Surya Gochar 2026: रोहिणी नक्षत्र में आ रहे हैं सूर्य देव, इन 6 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन

नौतपा के साथ एल नीनो का डबल असर, इस बार पड़ेगी भीषण गर्मी और चलेगी खतरनाक लू

राहु का कुंभ में डेरा: 31 अक्टूबर तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, आएगा बंपर उछाल

सूर्य और बुध की वृषभ राशि में युति, बुधादित्य योग से 6 राशियों को होगा फायदा

सभी देखें

धर्म संसार

28 May Birthday: आपको 28 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 मई 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

संभलकर! 7 जून से लगने जा रहा है विष्कुंभ योग, इन 3 राशियों की बढ़ सकती है टेंशन

जून 2026 के ग्रह गोचर: किस राशि पर पड़ेगा सबसे बड़ा असर?

अगला लेख