rashifal-2026

Varalakshmi vrat 2025: वरलक्ष्मी व्रत पर जानें महत्व, पूजा विधि और कथा

श्रावण मास का पावन वरलक्ष्मी व्रत

WD Feature Desk
शुक्रवार, 8 अगस्त 2025 (10:37 IST)
Varalakshmi Vrat katha, puja vidhi: धार्मिक शास्त्रों के अनुसार माता वरलक्ष्मी को देवी महालक्ष्मी का ही अवतार माना जाता हैं, इसलिए भी उनका नाम वर और लक्ष्मी मिलाकर वरलक्ष्मी पड़ा। यह व्रत श्रावण के महीने में सावन पूर्णिमा या रक्षा बंधन के त्योहार से पहले आने वाला शुक्रवार को मनाया जाता है। खासकर दक्षिण भारत में रखा जाने वाला यह व्रत सभी मनोकामना को पूर्ण करने और पैसे की तंगी को दूर करने वाला माना गया है। इस बार यह व्रत 8 अगस्त 2025, शुक्रवार को मनाया जा रहा है।ALSO READ: वरलक्ष्मी व्रत 2025: तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
 
वरलक्ष्मी व्रत की पूजा सामग्री : नारियल, चंदन, हल्दी, कुमकुम, कलश, लाल वस्त्र, अक्षत, फल, फूल, दूर्वा, दीप, धूपस माला, हल्दी, मौली, दर्पण, कंघा, आम के पत्ते, पान के पत्ते, दही, केले, पंचामृत, कपूर दूध और जल इकट्ठा कर लें।
 
वरलक्ष्मी कैसे करें पूजा, जानें विधि :
- वरलक्ष्मी व्रत यानी श्रावण मास के शुक्ल पक्ष के तथा सावन पूर्णिमा के पहले दिन आने वाली तिथि पर प्रातः काल नित्य कर्मों से निपटकर पूजा स्थान को गंगाजल से शुद्ध करें।
- पूजा स्थान पर लकड़ी का पटिया रखकर उस पर लाल रंग का साफ वस्त्र बिछाएं।
- अब उस पर माता लक्ष्मी और गणेशजी की मूर्ति स्थापित करें। 
- सभी मूर्ति या चित्र को जल छिड़कर स्नान कराएं और फिर व्रत का संकल्प लें। 
- अब मूर्ति या तस्वीर के दाहिने ओर अक्षत/चावल की ढेरी के उपर जलभरा कलश रखें।
- कलश के चारों ओर चंदन लगाएं, मौली बांधें और कलश की पूजा करें।
- अब माता लक्ष्मी और गणेश के समक्ष धूप-दीप और घी का दीपक प्रज्वलित करें।
- इसके बाद फूल, दूर्वा, नारियल, चंदन, हल्दी, कुमकुम, माला, नैवेद्य अर्पित करें यानी षोडोषपचार पूजा करें।
- मां वरलक्ष्मी को सोल श्रृंगार अर्पित करें और उन्हें भोग लगाएं। 
- इसके बाद माता के मंत्रों का जाप करें।
* 'श्री महालक्ष्म्यै नमः'
* 'ॐ श्रीं श्रियै नम:'
* 'श्री ह्रीं क्लीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः' 
* 'श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः।' 
* 'ॐ कमलवासिन्यै श्रीं श्रियै नम:।' 
इनमें से किसी भी एक मंत्र का जाप 108 बार करें।
- अंत में माता की आरती करें। 
- आरती करके सभी के बीच प्रसाद का वितरण कर दें।
- पूजा और आरती के बाद वरलक्ष्मी व्रत कथा का पाठ करें।
 
बता दें कि इस दिन माता वरलक्ष्मी को 9 प्रकार फलों और मिठाइयों का भोग लगाया जाता है तथा माता के 108 नामों की पूजा करके, शाम को पुन: पूजन-आरती के पश्चात सुहागिन महिलाएं एक-दूसरे को सुहाग सामग्री और फल उपहारस्वरूप प्रदान करती हैं। 
 
वरलक्ष्मी व्रत की कथा- कहा जाता है कि वरलक्ष्मी माता की कथा भगवान शिव ने माता पार्वती को सुनाई थी। कथा के अनुसार मगध देश में कुंडी नामक एक नगर था। उस नगर का निर्माण सोने से हुआ था। उस नगर में चारुमती नाम की एक महिला रहती थी। चारुमती अपने पति का बहुत ख्याल रखती थी और वह माता लक्ष्मी की बहुत बड़ी भक्त थी। हर शुक्रवार को चारुमती माता लक्ष्मी का व्रत करती थी और लक्ष्मी जी भी उससे से बहुत प्रसन्न रहती थी। 
 
एक बार मां लक्ष्मी ने चारुमती के सपने में आकर उसको इस व्रत के बारे में बताया। तब चारुमती से उस नगर की सभी महिलाओं के साथ मिलकर विधिपूर्वक इस व्रत को रखा और मां लक्ष्मी की पूजा की। जैसे ही चारुमती की पूजा संपन्न हुई, वैसे ही उसके शरीर पर सोने के कई आभूषण सज गए तथा उसका घर भी धन-धान्य से परिपूर्ण हो गया। उसके बाद नगर की सभी महिलाओं ने भी इस व्रत को रखना शुरू कर दिया। 
 
तभी से इस व्रत को वरलक्ष्मी व्रत के रूप में मान्यता मिल गई। और इसी कारण प्रतिवर्ष महिलाएं श्रावण मास के शुक्ल पक्ष के अंतिम शुक्रवार को तथा श्रावण पूर्णिमा का पहले यह व्रत रखकर माता वरलक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा करती हैं।
 
इस प्रकार व्रत रखने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर धन और सुख-समृद्धि का वरदान देती है। अपार धन-संपत्ति देने वाला यह व्रत रखने से धन की तंगी, गरीबी, आर्थिक समस्याएं आदि दूर करता है तथा घर में धन-समृद्धि और धन-धान्य बढ़ता ही चला जाता है। इसीलिए श्रावण पूर्णिमा से पहले आने वाला वरलक्ष्मी व्रत बहुत अधिक महत्वपूर्ण माना गया है। ऐसी इस व्रत की खास महिमा है। 
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।ALSO READ: रक्षाबंधन के दिन गणेशजी को क्यों बांधते हैं सर्वप्रथम राखी? जानें कैसे बांधें?
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

शंकराचार्य कैसे बनते हैं? क्या हैं इसके नियम और अभी कितने शंकराचार्य हैं?

श्रवण नक्षत्र में बुधादित्य योग, किन 5 राशियों के लिए है फायदेमंद

कौन था मायावी कालनेमि? योगी आदित्यनाथ के बयान के बाद क्यों छिड़ी है सनातन पर नई बहस?

धार की भोजशाला: जहाँ पत्थरों पर खुदी है 'संस्कृत' और दीवारों में कैद है परमारों का वैभव

Video: यमुना नदी में कालिया नाग का अवतार? सोशल मीडिया पर वायरल दावे का जानिए पूरा सच

सभी देखें

धर्म संसार

होली कब है, 2, 3 या 4 मार्च 2026 को?

28 January Birthday: आपको 28 जनवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 जनवरी 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Ekadashi vrat rules: एकादशी का व्रत यदि इस तरह रखते हैं तो नहीं मिलेगा फायदा

Vastu tips: ऐसा रखें घर का वास्तु, जानें 5 टिप्स, मिलेंगे बेहतरीन लाभ

अगला लेख