Hanuman Chalisa

भगवंत मान : प्रोफाइल

Webdunia
बुधवार, 16 मार्च 2022 (11:57 IST)
भगवंत सिंह मान आज एक जाना-पहचाना नाम है। वे आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से पंजाब में चुनाव लड़े और जीते भी। वे आप की ओर से मुख्‍यमंत्री पद का चेहरा प्रायोजित किए गए थे। पंजाब में आप को भारी जीत मिली और सारे विरोधी खेत रहे।
 
पंजाब में आम आदमी पार्टी का चेहरा घोषित हुए भगवंत मान राजनीति में आने से पहले कॉमेडि‍यन थे। मान ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत 2011 में पंजाब पीपुल्स पार्टी से की थी। राजनीति में आने के बाद भगवंत मान पर शराब पीकर संसद में आने के आरोप लग चुके हैं, वहीं एक रैली में वह शराब छोड़ने की कसम भी खा चुके हैं।
 
भगवंत सिंह मान एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जो पंजाब के 17वें और वर्तमान मुख्यमंत्री होने जा रहे हैं। वे एक पूर्व अभिनेता, हास्य अभिनेता और व्यंग्यकार हैं। वे संसद के पूर्व सदस्य हैं। वे लोकसभा में संगरूर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे।
 
मान को यह सफर तय करने में कई उतार-चढ़ावों का सामना करना पड़ा है। असल में राजनीति से आने से पहले भी भगवंत मान एक चेहरे के तौर पर ही प्रचलित थे, लेकिन पंजाब समेत दुनिया की बहुसंख्‍यक आबादी उन्‍हें एक कॉमेडियन के तौर पर ही जानती थी।
 
भगवंत मान का जन्म 17 अक्टूबर 1972 में हुआ था। उनके पिता के नाम मोहिंदर सिंह था, जो एक टीचर थे। भगवंत मान पंजाब के संगरूर जिले के सतोज गांव में हुआ था। उन्होंने पंजाब के संगरूर जिले के एसयूएस सरकारी कॉलेज से बीकॉम (फर्स्ट ईयर) किया है। उन्होंने इंदरप्रीत कौर से विवाह किया था। हालांकि 2015 में दोनों अलग हो गए। उनके 2 बच्चे 1 बेटी और 1 बेटा हैं।
 
जन्म: 17 अक्टूबर 1973 (उम्र 48 वर्ष), संगरूर
 
जीवनसाथी: इंद्रप्रीत कौर
 
शिक्षा: पंजाबी विश्वविद्यालय
 
कार्यकाल: 2022 से पंजाब के मुख्यमंत्री
 
एल्बम: लल्लो करे कवल्यान, गुस्ताखी माफ़, माफ़ करो, अधिक चलचित्र।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

गोवा स्थापना दिवस पर PM मोदी ने दीं शुभकामनाएं, बताया 'विकसित भारत' का अहम हिस्सा

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को तगड़ा झटका! जून से 10% महंगा होगा बिजली का बिल

गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या चौहान हत्याकांड पर बवाल, बकरीद पर मुस्लिम दोस्तों ने ली जान

Weather Update: 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट, केरल कब पहुंचेगा मानसून?

LIVE: जहरीली शराब से 10 की मौत, पिंपरी-चिंचवड़ में 5 पुलिस अधिकारी सस्पेंड

अगला लेख