Hanuman Chalisa

हरिवंश नारायण सिंह : प्रोफाइल

Webdunia
राज्यसभा के उपसभापति पद के चुनाव में एनडीए उम्मीदवार हरिवंश नारायण‍ सिंह विजयी घोषित किए गए। उन्होंने यूपीए के  हरिप्रसाद को हराया।  वरिष्ठ प‍त्रकार और जदयू के राज्यसभा सांसद हरिवंश नारायण सिंह का जन्म उत्तरप्रदेश के बलिया जिले के सिताबदियारा गांव में 30 जून 1956 को हुआ था।

वरिष्ठ पत्रकारों में शुमार हरिवंश जद (यू) के महासचिव भी हैं। हरिवंश को बिहार के मुख्यमंत्री और जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार का बेहद करीबी माना जाता है। हरिवंश प्रसाद 1990-91 में प्रधानमंत्री कार्यालय में सहायक सूचना सलाहकार (संयुक्त सचिव) के पद पर रहे थे।
 
जदयू ने वर्ष 2014 में हरिवंश नारायण सिंह को उच्च सदन भेजा। हरिवंश को जयप्रकाश नारायण (जेपी) ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया। बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में डिप्लोमा के दौरान ही 'टाइम्स ऑफ इंडिया' समूह मुंबई में प्रशिक्षु पत्रकार के रूप में 1977-78 में उनका चयन हुआ।
 
हरिवंश नारायण सिंह ने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद वे टाइम्स समूह की साप्ताहिक पत्रिका 'धर्मयुग' में 1981 तक उपसंपादक रहे। 1981-84 तक हैदराबाद एवं पटना में बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी की। 1984 में इन्होंने पत्रकारिता में वापसी की और 1989 अक्टूबर तक 'आनंद बाजार पत्रिका' समूह से प्रकाशित 'रविवार' साप्ताहिक पत्रिका में सहायक संपादक रहे।

वे वर्ल्ड एडीटर्स फोरम (डब्लूइएफ), एडीटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया, एशियाई विकास शोध संस्थान (आद्री), राष्ट्रमंडल मानवाधिकार पहल (सीएचआरआई) जैसी कई महत्वपूर्ण संस्थाओं के सदस्य भी रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली शर्मसार: चलती बस में महिला के साथ दरिंदगी, पुलिस ने बस जब्त कर आरोपियों को दबोचा

'थ्यूसीडाइड्स ट्रैप' से बाहर निकलेंगे अमेरिका और चीन? ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात ने दुनिया को दिया बड़ा संदेश

Top News : चीनी निर्यात पर प्रतिबंध, यूपी में कुदरत का कहर और ट्रंप-जिनपिंग की मुलाकात

मोदी सरकार ने चीनी निर्यात पर लगाई रोक: आम जनता को राहत, मिलों और वैश्विक बाजार पर क्या होगा असर?

दिल्ली-NCR में ओलावृष्टि और तेज बारिश से बदला मौसम, यूपी में आंधी-तूफान ने ली कई लोगों की जान

अगला लेख