Biodata Maker

Manjinder Singh Sirsa : मनजिंदर सिंह सिरसा की प्रोफाइल, 2 बार मिली जीत, 2025 के चुनाव में राजौरी गार्डन की राह कितनी कठिन

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
Manjinder Singh Sirsa Profile in hindi :  मनजिंदर सिंह सिरसा को भाजपा ने राजौरी गार्डन से उम्मीदवार बनाया है। सिरसा अकाली दल से भाजपा में शामिल हुए हैं। वे दिल्ली के सिख दंगा पीड़ितों की आवाज को उठाते रहे हैं। मनजिंदर सिंह सिरसा ने 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनावों में जीत के साथ राजौरी गार्डन सीट पर कांग्रेस के वर्चस्व को समाप्त किया था 2017 के उपचुनाव में सत्तारूढ़ आप से इस सीट को छीना था। मनजिंदर सिंह सिरसा 2019 में शिरोमणि अकाली दल से बीजेपी में शामिल हो गए थे। सिरसा राजौरी गार्डन विधानसभा सीट से तीन बार चुनाव लड़ चुके हैं और दो बार उन्हें जीत मिली है।
ALSO READ: Saurabh Bhardwaj : सौरभ भारद्वाज की प्रोफाइल, क्या ग्रेटर कैलाश में AAP नेता लगा पाएंगे जीत का चौका
त्रिकोणीय मुकाबले में फंसे : राजौरी गार्डन सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला है। इस सीट पर आम आदमी पार्टी ने मौजूदा विधायक धनवंती चंदेला को टिकट दिया है, ज‍बकि कांग्रेस ने कांग्रेस ने धर्मपाल चंदेला को मैदान में उतारा है। सिरसा एक बार फिर 12 साल के अंतराल के बाद सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी की मौजूदा विधायक धनवंती चंदेला से भिड़ेंगे। वे 2019 में कांग्रेस छोड़ने के बाद आम आदमी पार्टी में शामिल हुई थीं। सिरसा और धनवंती चंदेला दोनों ही पांच सबसे अमीर उम्मीदवारों की सूची में शामिल हैं। राजौरी गार्डन विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की उम्मीदवार शशि प्रभा सहित कुल आठ उम्मीदवार मैदान में हैं। 
 
सिरसा 2013 के विधानसभा चुनाव जीतने के बाद, वे 2015 के चुनावों में शिअद उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ते हुए आप के जरनैल सिंह से सीट हार गए। 2017 के उपचुनाव में, सिरसा ने एक बार फिर राजौरी गार्डन सीट जीती, उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी चंदेला को 15,000 से अधिक मतों से हराया और आप के हरजीत सिंह को तीसरे स्थान पर धकेल दिया।
ALSO READ: Rakhi Birla : राखी बिड़लान की प्रोफाइल, मंगोलपुरी से लगाई हैट्रिक, अब मादीपुर का मैदान AAP डिप्टी स्पीकर के लिए कितना मुश्किल
राजनीतिक करियर : सिरसा ने चुनावी राजनीति में अपनी शुरुआत 2007 में दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) का चुनाव शिअद उम्मीदवार के रूप में लड़कर की थी और जीत हासिल की थी। वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सिरसा पूर्व में दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष और महासचिव रह चुके हैं। 
 
जन्म और शिक्षा : मनजिंदर सिंह सिरसा का जन्म 20 फरवरी 1972 को हरियाणा के सिरसा में हुआ था।  मनजिंदर सिंह सिरसा 12वीं पास हैं। पेशेवर रूप से, मनजिंदर सिंह सिरसा कृषि और व्यवसाय से जुड़े हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

विपक्ष ने उठाई संसद में SIR पर चर्चा की मांग, क्या बोली सरकार

गैंगस्टर से टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की गिरफ्त में 3 आतंकी

सामुहिक विवाह सम्मेलन में CM मोहन यादव के बेटे अभिमन्यु की शादी (देखिए फोटो)

शशि थरूर बोले, अगर इमरान खान की मौत की पुष्‍टि होती है तो यह बड़ी त्रासदी होगी

दिल्ली प्रदूषण से किरण बेदी चिंतित, शेयर किया प्लान, पीएम मोदी से क्यों मांगी माफी?

सभी देखें

नवीनतम

बिहार में सम्राट चौधरी को अमित शाह ने बना दिया 'बड़ा आदमी', गृृहमंत्री बनाने का समझे गेमप्लान!

नीतीश कुमार मुख्‍यमंत्री तो बने पर ताकत कम हुई, गृह मंत्रालय अब भाजपा के पास

मुख्यमंत्री योगी के पटना एयरपोर्ट पर पहुंचते ही लगे जय श्रीराम के नारे

नीतीश कुमार के रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की इनसाइड स्टोरी?

Nitish Kumar : नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण में PM मोदी सहित ये हस्तियां होंगी शामिल, शपथ ग्रहण क्यों रहेगा खास