Biodata Maker

प्रयागराज कुंभ में स्नान के लिए बनी स्पेशल वॉटरप्रूफ साड़ी, डुबकी लगाने पर भी नहीं होगी गीली...

Webdunia
बुधवार, 13 फ़रवरी 2019 (15:16 IST)
प्रयागराज। प्रयागराज में कुंभ स्नान में महिलाओं को स्नान के दौरान साड़ी होने वाली परेशानी से बचाने के लिए हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) ने स्पेशल साड़ी बनाई है। कंपनी के मुताबिक महिला श्रद्धालुओं की गरीमा को बनाए रखने के लिए यह साड़ी बनाई गई है।
 
बहुराष्ट्रीय कंपनी हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) ने कुंभ के दौरान संगम पर स्नान करने आ रही महिलाओं के लिए एक विशेष वॉटरप्रूफ साड़ी बनाई है। यह साड़ी नहाने पर गीली नहीं होती है और इस वजह से शरीर पर चिपकती नहीं है।
 
कंपनी के अनुसार उसने महिला श्रद्धालुओं की गरिमा बनाए रखने के लिए यह साड़ी बनाई है। कंपनी इसे 'हमाम में ना हो कोई नारी पानी पानी' स्लोगन के साथ बेच रही है।
 
हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड ने इससे पहले कुंभ में घाटों पर महिलाओं के लिए कपड़े बदलने के कमरे प्रायोजित किए थे। साड़ी को 'हमाम' का नाम दिया गया है और इसका रंग चटक पीला रखा गया है। इसे स्नान पर्वों के दौरान महिला श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराया जाएगा।
 
जलरोधी साड़ी के बारे में यूनिलीवर के जनरल मैनेजर स्किन क्लीनिंग हरमन ढिल्लन ने बताया कि यह साड़ी महिलाओं के दैनिक जीवन में भी सकारात्मक बदलाव लाता है और उन्हें सम्मान देने का कंपनी का यह छोटा-सा प्रयास है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Budh vakri gochar 2025: बुध ग्रह ने चली वक्री चाल, जानिए क्या होगा 12 राशियों का राशिफल

Vivah Panchami upaay : विवाह पंचमी पर किए जाने वाले 5 मुख्य उपाय

Dreams and Destiny: सपने में मिलने वाले ये 5 अद्‍भुत संकेत, बदल देंगे आपकी किस्मत

Sun Transit 2025: सूर्य के वृश्‍चिक राशि में जाने से 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत

Margashirsha Month 2025: आध्यात्मिक उन्नति चाहते हैं तो मार्गशीर्ष माह में करें ये 6 उपाय

सभी देखें

धर्म संसार

Lal Kitab Vrishabha Rashifal 2026: वृषभ राशि (Taurus)- शनि और गुरु मिलकर देंगे रोग-शत्रुओं से मुक्ति, पर उपाय जानना है जरूरी

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (18 नवंबर, 2025)

18 November Birthday: आपको 18 नवंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 नवंबर, 2025: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

गीता जयंती पर गीता ज्ञान प्रतियोगिता के बारे में जानें और जीते लाखों के इनाम

अगला लेख