महाकुंभ में 40 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 7 फ़रवरी 2025 (14:38 IST)
Mahakumbh 2025 : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी से आयोजित महाकुंभ में गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में अब तक डुबकी लगाने वाले साधु-संतों और श्रद्धालुओं, कल्पवासियों की संख्या 40 करोड़ के पार पहुंच गई है। आज सुबह 10 बजे तक 42.07 लाख श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में स्नान किया।
 
अभी महाकुंभ मेला संपन्न होने में 19 दिन शेष हैं और ऐसे में सरकार का अनुमान है कि डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 50 करोड़ के पार जा सकता है।
 
तीनों अमृत स्नान (मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या और बसंत पंचमी) के बाद भी श्रद्धालुओं के जोश और उत्साह में कोई कमी नहीं दिख रही है। देश और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु प्रयागराज पहुंच रहे हैं। माघी पुर्णिमा और शिवरात्रि को भी स्नान पर्व है। इन दिनों में भी बड़े संख्‍या में श्रद्धालु संगम पर स्नान के लिए आ सकते हैं।
 
12 फरवरी तक ऑनलाइन क्लासेस :  भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने 12 फरवरी तक माध्यमिक स्कूलों की कक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से संचालित करने का निर्णय लिया है ताकि छात्र-छात्राओं को असुविधा न हो। ALSO READ: Prayagraj Mahakumbh में भारी भीड़, ऑनलाइन होंगी स्कूलों की कक्षाएं, कलेक्‍टर ने जारी किए आदेश
 
किस पर्व पर कितने लोगों ने किया स्नान : सर्वाधिक 8 करोड़ श्रद्धालुओं ने मौनी अमावस्या पर स्नान किया था, जबकि 3.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने मकर संक्रांति के अवसर पर डुबकी लगाई। एक फरवरी और 30 जनवरी को 2-2 करोड़ से अधिक और पौष पूर्णिमा पर 1.7 करोड़ श्रद्धालुओं ने स्नान किया था। बसंत पंचमी पर 2.57 करोड़ श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी में डुबकी लगाई।
 
दिग्गजों का कुंभ स्नान : महाकुंभ में अभी तक संगम में स्नान करने वाले अति विशिष्ट व्यक्तियों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ (मंत्रिमंडल समेत) शामिल हैं।

इनके अलावा प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल, श्रीपद नाइक, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी, राज्यसभा सदस्य सुधा मूर्ति, असम विधानसभा अध्यक्ष विश्वजीत दैमारी समेत कई लोग शामिल हैं। आगामी 10 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भी महाकुंभ आकर संगम स्नान करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

महाशिवरात्रि विशेष : शिव पूजा विधि, जानें 16 चरणों में

महाकुम्भ में अघोरी बाबा को मिली रशियन, अनोखी प्रेम कहानी को देख क्या कह रहे हैं लोग

प्रयागराज कुंभ मेले में स्नान करने जा रहे हैं तो इन 5 जगहों के दर्शन अवश्य करें

Shukra Gochar 2025: शुक्र का मीन राशि में 123 दिन के लिए गोचर, जानिए 12 राशियों का राशिफल

Mahashivratri 2025 Date: महाशिवरात्रि कब है, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

सभी देखें

नवीनतम

महाकुंभ मेले में इस्कॉन के शिविर में लगी आग, 22 टेंट जलकर खाक

Prayagraj Mahakumbh में भारी भीड़, ऑनलाइन होंगी स्कूलों की कक्षाएं, कलेक्‍टर ने जारी किए आदेश

Maha kumbh 2025: महाकुंभ का अंतिम महास्नान होगा महाशिवरात्रि पर, जानिए महासंयोग

पाकिस्तान से पहली बार महाकुंभ आए 50 लोग, भावुक हुए, बयां करने के लिए शब्द नहीं

प्रयागराज महाकुंभ 2025 के बाद अगला कुंभ कौन से शहर में होगा?