ममता कुलकर्णी फिर बनीं महामंडलेश्वर, गुरु ने स्वीकार नहीं किया इस्तीफा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 14 फ़रवरी 2025 (11:14 IST)
Mamata Kulkarni news in hindi : फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को एक बार फिर किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर बना दिया गया है। उन्होंने गुरुवार के दिन सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा कि उनकी गुरु डॉक्टर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है।
 
ममता कुलकर्णी के इस्तीफा देने के दो दिन के बाद ही उन्हें महामंडलेश्वर का पद दोबारा दे दिया गया है। एक्ट्रेस ने वीडियो के जरिए इस बात की जानकारी देते हुए अपने गुरु का आभार जताया। 
 
ममता को महाकुंभ में किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर बनाया गया था। उन्हें यमाई ममता नंद गिरी नाम दिया गया था। ममता को महामंडलेश्वर बनाए जाने के फैसले का किन्नर अखाड़े में जमकर विरोध हुआ। इस पर उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया। 
 
एक्ट्रेस ने 10 फरवरी को शेयर किए अपने वीडियो में कहा है कि कुछ लोगों ने मेरे गुरु स्वामी डॉ लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी पर झूठे आरोप लगाए थे। इसके बाद मैंने किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा दिया था। उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने अपने गुरु को जो मैंने भेंट दी थी, वो महामंडलेश्वर बनने के बाद छत्र, छड़ी और चंवर के लिए दिया था और उससे बचा बाकी पैसा भंडारे के लिए दिया था। 
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

धन, ज्ञान और शांति के लिए गुरु पूर्णिमा पर करें ये 7 उपाय, दूर होंगी सारी बाधाएं

गुरु पूर्णिमा 2025: सोच समझकर लें गुरु दीक्षा, जानिए सच्चे गुरु की पहचान

हरियाली अमावस्या कब है, जानिए पितृ दोष मुक्ति के 5 अचूक उपाय

गुरु पूर्णिमा: प्राचीन भारत के 14 महान गुरु जिन्होंने दिया धर्म और देश को बहुत कुछ

गुरु का मिथुन राशि में उदय, 12 राशियों का राशिफल

सभी देखें

नवीनतम

दुनिया जानेगी प्रयागराज महाकुंभ की रणनीति, 19 मार्च को होगा शिखर सम्मेलन

महाकुंभ में स्नान के लिए उपयुक्त था गंगा जल, सरकार ने लोकसभा में कहा

प्रयागराज महाकुंभ में यह नाविक परिवार बना महानायक, 130 नावों के जरिए कमाए 30 करोड़ रुपए

कुंभ से वापसी पर क्या है लोगों की बीमारी का कारण? जानिए उपचार के तरीके

महाकुंभ के समापन के बाद पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने किया संगम स्नान