भगवंत मान अब चुनावी जीत के बाद केजरीवाल से करेंगे मुलाकात, सरकार गठन पर होगी चर्चा

Webdunia
शुक्रवार, 11 मार्च 2022 (11:58 IST)
चंडीगढ़। पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार रहे भगवंत मान शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करने के लिए दिल्ली जाएंगे। पंजाब में कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल (शिअद)-बहुजन समाज पार्टी (बसपा) गठबंधन को पछाड़ते हुए पार्टी के शीर्ष में आने के बाद मान और केजरीवाल की मुलाकात होने वाली है।

ALSO READ: पंजाब के नतीजे कांग्रेस के लिए 'झटका', AAP को दिल्ली के रिकॉर्ड ने की मदद
 
राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना होने से पहले संगरूर में मान ने पत्रकारों से कहा कि वह केजरीवाल से मिलने जा रहे हैं और पंजाब चुनाव में पार्टी की शानदार जीत पर उन्हें बधाई देंगे। सरकार गठन के सवाल पर मान ने कहा कि मैं कल शनिवार को (पंजाब) राज्यपाल से मिलूंगा। हम आज शुक्रवार को उनसे समय मांगेंगे। मान ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह नवांशहर जिले के महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकरकलां में होगा।

 
पार्टी की शानदार चुनावी जीत पर मान ने कहा कि लोगों ने अभिमानी लोगों को हराया और उन्होंने आम लोगों को विजयी बनाया। मान ने धूरी सीट से 58,206 मतों के भारी अंतर से जीत हासिल की। आम आदमी पार्टी ने 117 सीटों में से 92 पर जीत हासिल की। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, प्रकाश सिंह बादल और अमरिंदर सिंह सहित कई दिग्गज आप उम्मीदवारों से हार गए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कौन थे रजाकार, कैसे सरदार पटेल ने भैरनपल्ली नरसंहार के बाद Operation polo से किया हैदराबाद को भारत में शामिल?

कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ में बंजारुमाले गांव में हुआ 100 प्रतिशत मतदान

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

प्रवेश द्वार पर बम है, जयपुर हवाई अड्‍डे को उड़ाने की धमकी

दिल्ली में देशी Spider Man और उसकी Girlfriend का पुलिस ने काटा चालान, बाइक पर झाड़ रहा था होशियारी

MCD महापौर मामले में AAP ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

भूपेंद्र पटेल सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा, हर्ष संघवी को गृह और कनुभाई देसाई को मिला वित्त विभाग, जानिए किसे कौनसा मंत्रालय मिला

भूपेन्द्र पटेल दूसरी बार बने गुजरात के मुख्‍यमंत्री, एक महिला मंत्री ने भी ली शपथ

Gujarat : गांधीनगर में कल भूपेंद्र पटेल का शपथ ग्रहण, PM मोदी भी रहेंगे मौजूद, ये विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

हिमाचल में प्रतिभा सिंह के 'हाथ' से कैसे फिसल गई CM की कुर्सी?

अगला लेख