यूपी चुनाव हारकर भी दुखी नहीं हैं अखिलेश, बोले- दूर हुआ आधे से ज्यादा भ्रम और छलावा

Webdunia
शुक्रवार, 11 मार्च 2022 (09:54 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनावों में भाजपा बड़ी जीत के साथ एक बार फिर सरकार बनाने में सफल रही है। हालांकि समाजवादी पार्टी की साइकिल भी इस चुनाव में काफी तेज दौड़ी है। उसकी सीटें और मत प्रतिशत दोनों में काफी बढ़ोतरी हुई है और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इसके लिए जनता को धन्यवाद भी दिया है।  

ALSO READ: इन दिग्गजों को भारी पड़ा चुनाव, 2 मुख्यमंत्री, 3 उप मुख्यमंत्री और 5 पूर्व मुख्यमंत्री हारे
अखिलेश ने ट्वीट कर कहा, उत्तर प्रदेश की जनता को हमारी सीटें ढाई गुनी व मत प्रतिशत डेढ़ गुना बढ़ाने के लिए हार्दिक धन्यवाद! हमने दिखा दिया है कि भाजपा की सीटों को घटाया जा सकता है। भाजपा का ये घटाव निरंतर जारी रहेगा। आधे से ज़्यादा भ्रम और छलावा दूर हो गया है बाकी कुछ दिनों में हो जाएगा। जनहित का संघर्ष जीतेगा!
 
 
भाजपा को यूपी में 2017 के मुकाबले 48 सीटों का नुकसान हुआ है जबकि सपा को 72 सीटों का फायदा हुआ है। भाजपा को 41.3 प्रतिशत वोट शेयर मिला जबकि सपा ने 32 प्रतिशत वोट हासिल किए। बसपा तो 19 से मात्र 1 सीट पर आ गई और उसे 18 सीटों का नुकसान हुआ। इस चुनाव में कांग्रेस को भी 5 सीटों का घाटा हुआ।

ALSO READ: यूपी में योगी रिटर्न्स, डिप्टी सीएम मौर्य समेत 11 मंत्री चुनाव हारे, किसे मिली सबसे बड़ी जीत?
इस चुनाव में भाजपा भले 37 साल पुराने मिथक को तोड़ने में सफल रही लेकिन उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत उसके 11 मंत्री चुनाव हार गए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सोनम के भाई गोविंद के गले लगकर फूट पड़ी राजा रघुवंशी की मां उमा

सबूत देख फूट-फूटकर रोई Sonam Raghuvanshi, शिलांग SIT के सामने कबूला- हां, मैं ही...

जहां दिखें, वहीं मार दो, 51 करोड़ के इनामी अलकायदा आतंकी ने डोनाल्ड ट्रंप को दी धमकी

शादी, हनीमून, हत्या और प्यार के जुनून में लिपटी सोनम रघुवंशी की हेट स्टोरी, पढ़िये 360 डिग्री कहानी

IRCTC का नया तत्काल टिकट रूल, अब यात्रियों को एक दिन पहले मिलेगा कन्फर्म टिकट का अपडेट

सभी देखें

नवीनतम

MCD महापौर मामले में AAP ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

भूपेंद्र पटेल सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा, हर्ष संघवी को गृह और कनुभाई देसाई को मिला वित्त विभाग, जानिए किसे कौनसा मंत्रालय मिला

भूपेन्द्र पटेल दूसरी बार बने गुजरात के मुख्‍यमंत्री, एक महिला मंत्री ने भी ली शपथ

Gujarat : गांधीनगर में कल भूपेंद्र पटेल का शपथ ग्रहण, PM मोदी भी रहेंगे मौजूद, ये विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

हिमाचल में प्रतिभा सिंह के 'हाथ' से कैसे फिसल गई CM की कुर्सी?

अगला लेख