प्रियंका गांधी पहुंचीं रणथंभौर, 10 सितंबर को निवाई में करेंगी जनसभा

Webdunia
शुक्रवार, 8 सितम्बर 2023 (16:52 IST)
Priyanka Gandhi's Rajasthan visit : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 10 सितंबर को राजस्थान के टोंक जिले के निवाई में एक जनसभा को संबोधित करेंगी। निवाई में जनसभा को संबोधित करने से पहले प्रियंका गांधी अपने परिवार के साथ सवाई माधोपुर जिले के रणथंभौर पहुंचीं।
 
पार्टी के एक प्रवक्ता ने बताया कि प्रियंका गांधी राज्य सरकार की ‘इंदिरा रसोई- ग्रामीण’ योजना की शुरुआत करेंगी और 10 सितंबर को टोंक जिले के निवाई के झिलाई गांव में एक जनसभा को संबोधित करेंगी। उन्होंने कहा कि इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पार्टी के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और अन्य नेता मौजूद रहेंगे।
 
वर्तमान में ‘इंदिरा रसोई’ योजना शहरों में चल रही है जहां आठ रुपए में भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब यह योजना गांवों में भी शुरू की जाएगी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि निवाई में जनसभा को संबोधित करने से पहले प्रियंका गांधी अपने परिवार के साथ सवाई माधोपुर जिले के रणथंभौर पहुंचीं। वह अपने परिवार के साथ एक होटल में ठहरी हैं।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

नवीनतम

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख