Rajasthan Congress List : कांग्रेस ने राजस्थान के लिए 21 उम्मीदवारों की आखिरी लिस्ट जारी की, शांति धारीवाल को मिला टिकट

Rajasthan Congress List : कांग्रेस ने राजस्थान के लिए 21 उम्मीदवारों की आखिरी लिस्ट जारी की  शांति धारीवाल को मिला टिकट
Webdunia
रविवार, 5 नवंबर 2023 (23:32 IST)
Rajasthan Congress List : कांग्रेस (Congress) ने राजस्थान (Rajasthan) विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को 21 उम्मीदवारों की 7वीं और आखिरी सूची जारी कर दी। इसमें सबसे प्रमुख नाम कैबिनेट मंत्री शांति धारीवाल का है, जिन्हें एक बार फिर से कोटा उत्तर विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है। कांग्रेस ने 200 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव के लिए कुल 199 उम्मीदवार घोषित किए हैं। 
 
कांग्रेस में भरतपुर विधानसभा सीट राष्ट्रीय लोकदल के लिए छोड़ दी है। राज्य की 200 सदस्यीय विधानसभा के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा और मतगणना 3  दिसंबर को होगी।
 
पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के मुताबिक, धारीवाल को कोटा उत्तर और राजस्थान सरकार की मंत्री जाहिदा खान को कामा से टिकट दिया गया है।
 
धारीवाल के टिकट को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई थी। पार्टी ने राज्य सरकार के अन्य मंत्री महेश जोशी का टिकट शनिवार को काट दिया था।
<

राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव, 2023 के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा जारी उम्मीदवारों की सातवीं सूची- pic.twitter.com/YbpuWjhoqG

— Congress (@INCIndia) November 5, 2023 >
गहलोत के करीबी : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी माने जाने वाले धारीवाल और जोशी वो दो प्रमुख नेता है, जिन्हें 2022 में कांग्रेस विधायक दल की बैठक से अलग एक समानांतर बैठक बुलाने का जिम्मेदार माना जाता है। कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने इसे अनुशासनहीनता बताया था।
 
कांग्रेस ने नागौर विधानसभा क्षेत्र से हरेंद्र मिर्धा को उम्मीदवार बनाया है। वह इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार और मिर्धा परिवार की एक अन्य सदस्य ज्योति मिर्धा को चुनौती देंगे। ज्योति मिर्धा कुछ सप्ताह पहले ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुई थीं। एजेंसियां

सम्बंधित जानकारी

Show comments

सपने टूटे, भविष्य पर संकट, अमेरिका से लौटे अवैध प्रवासियों की दर्दनाक कहानी

Mahakumbh 2025 : आचमन तो छोड़िए, नहाने योग्य भी नहीं संगम का पानी, CPCB की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

EPFO बना रहा है रिजर्व फंड, जानिए एम्प्लॉइज को क्या होगा फायदा

मृत्यु कुंभ में बदला महाकुंभ, बिना पोस्टमार्टम शवों को बंगाल भेजा, ममता बनर्जी ने CM योगी पर लगाए आरोप

अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश, राम मंदिर दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख