5 बजे तक 68. 24 प्रतिशत वोटिंग, बाड़ी में गोलीबारी, फतेहपुर शेखावाटी में भिड़े 2 गुट (live updates)

Webdunia
शनिवार, 25 नवंबर 2023 (18:05 IST)
Rajasthan election news : राजस्थान की 199 सीटों पर शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी। वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी। करोड़ मतदाता 1862 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। पल पल की जानकारी...


06:14 PM, 25th Nov
राजस्थान में मतदान खत्म, 5 बजे तक 68.24 प्रतिशत मतदान

06:05 PM, 25th Nov


04:17 PM, 25th Nov
धौलपुर विधानसभा क्षेत्र के बाड़ी में गोलीबारी। मतदान केंद्र पर हड़कंप।
फतेहपुर शेखावाटी में दो गुट आपस में भिड़ गए। पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है।

01:36 PM, 25th Nov
राजस्थान में दोपहर 1 बजे तक 40 प्रतिशत मतदान।
राजस्थान सरकार के मंत्री राजेंद्र सिंह यादव ने अपने परिवार के साथ खेड़की वीरभान के सरकारी स्कूल में वोट डाला।
राजस्थान कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा ने सीकर में अपना वोट डाला। वह लक्ष्मणगढ़ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

11:36 AM, 25th Nov
राजस्थान में सुबह 11 बजे तक 24.74 फीसदी मतदान
राज्यपाल कलराज मिश्र ने जयपुर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

11:01 AM, 25th Nov
राजस्थान के पाली जिले में एक राजनीतिक दल के एजेंट शांतिलाल की शनिवार को हार्ट अटैक की वजह से मौत हो गई। सुमेरपुर निर्वाचन क्षेत्र में बूथ संख्या 47 पर शांति लाल मतदान केंद्र पर ही गिर गए। शांति लाल को पहले नजदीकी अस्पताल और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
 

10:02 AM, 25th Nov
सीएम अशोक गहलोत जोधपुर में परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे।
राजस्थान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद सी.पी. जोशी चित्तौड़गढ़ के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे।
उन्होंने कहा, लोकतंत्र का ये महापर्व है इसलिए सभी मतदाता को अपना मत का प्रयोग करना चाहिए क्योंकि आपका एक मत सत्य, न्याय और सद्भाव का प्रतीक होता है, सुशासन का प्रतीक होता है।
<

#WATCH राजस्थान: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद सी.पी. जोशी ने कहा, "लोकतंत्र का ये महापर्व है इसलिए सभी मतदाता को अपना मत का प्रयोग करना चाहिए क्योंकि आपका एक मत सत्य, न्याय और सद्भाव का प्रतीक होता है, सुशासन का प्रतीक होता है...राजस्थान की जनता चल पड़ी है बीजेपी और पीएम मोदी… https://t.co/yVxwHTRDRw pic.twitter.com/MlhqNGmctH

— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 25, 2023 >
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने कहा, जोरदार तरीके से वोट डालें, कमल खिलाएं और देश के लिए एक बड़ा कदम उठाएं।

09:41 AM, 25th Nov
राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 11 प्रतिशत मतदान
भरतपुर में सुबह 9 बजे तक 11, अजमेर ने 10 प्रतिशत मतदान।
जयपुर में 10 प्रतिशत, कोटा में 12.11 प्रतिशत, चित्तौड़गढ़ में 9.5 प्रतिशत, चुरू में 10.5 प्रतिशत लोगों ने डाले वोट।
सचिन पायलट ने अजमेर के एक मतदान केंद्र में डाला वोट।
राजस्थान के मंत्री और कांग्रेस नेता डॉ. बुलाकी दास कल्ला ने अपना वोट डाला।
राजस्थान कांग्रेस नेता गौरव वल्लभ ने उदयपुर में अपना वोट डाला।
असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए किया मतदान।

08:54 AM, 25th Nov
वसुंधरा राजे ने झालावाड़ के एक मतदान केंद्र में किया मतदान। वोट डालने के बाद कहा- 3 दिसंबर को खिलेगा कमल। 
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, मैं उम्मीद कर रहा हूं कि जनता अच्छा निर्णय लेगी। मुझे पूरा विश्वास है कि हम भारी बहुमत के साथ यहां सरकार बना पाएंगे।

08:22 AM, 25th Nov
भाजपा नेता राज्यवर्धन राठौड़ ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया।
पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे वोट डालने झालावाड़ के एक मतदान केंद्र पहुंचीं।

08:08 AM, 25th Nov
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने राड़ी के बालाजी मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की।
केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता अर्जुन राम मेघवाल ने बीकानेर पूर्व के किसामीदेसर के बूथ संख्या 174 पर डाला वोट।
भाजपा सांसद बाबा बालकनाथ ने किया मतदान।
पीएम मोदी ने राजस्थान के मतदाताओं से वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाने की अपील की।
<

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए आज वोट डाले जाएंगे। सभी मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि वे अधिक से अधिक संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग कर वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। इस अवसर पर पहली बार वोट देने जा रहे राज्य के सभी युवा साथियों को मेरी ढेरों शुभकामनाएं।

— Narendra Modi (@narendramodi) November 25, 2023 >भाजपा सांसद दीयाकुमारी ने जयपुर में किया मतदान।
 

07:35 AM, 25th Nov
राजस्थान की 200 में से 199 सीटों पर सुबह 7 बजे शुरू हुआ मतदान
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, सचिन पायलट, सीपी जोशी समेत कई दिग्गजों का राजनीतिक भविष्य दांव पर।
गंगानगर के करणपुर में कांग्रेस उम्मीदवार के निधन से मतदान स्थगित। इस सीट पर बाद में होंगे चुनाव।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

नोटबंदी, छापा, सिविल वॉर, फिर पेपरलीक, Rahul Gandhi ने बताए 7 डर

सड़क धंसी और 19 जगह गड्‍ढे, जानिए बदसूरत हुए रामपथ की असली कहानी

Rahul Gandhi : मेरे आगे तनते हैं, नरेंद्र मोदी के सामने झुकते हैं, ओम बिरला ने राहुल गांधी के सवाल का दिया जवाब

MP में CM और मंत्रियों के साथ स्पीकर और नेता प्रतिपक्ष खुद भरेंगे इनकम टैक्स, गौवंश परिवहन व ट्यूबवेल खुला छोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

RBI को 2000 के कितने नोट वापस मिले, कितने अब भी लोगों के पास

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख
More